Anupamaa: वनराज या अनुज? असल जिंदगी में कौन ज्यादा अमीर? जानिए सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना की नेटवर्थ

Sudhanshu Pandey and Gaurav Khanna Net worth: स्टार प्लस के मशहूर शो 'अनुपमा' के सेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शो में वनराज शाह का रोल निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है।

इस बात की जानकारी उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर दी, उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करके खुद शो से अलग होने की बात बताई है। सुधांशु पांडे का वीडियो देखने के बाद शो के फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा है।

Sudhanshu Pandey and Gaurav Khanna

हालांकि अपने वीडियो में एक्टर में शो से अलग होने की वजह साफ नहीं की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सुधांशु पांडे का प्रोडक्शन टीम और अपने कोस्टार्स से बन नहीं रही थी इसलिए उन्हें रातों रात शो से आउट किया गया है। फिलहाल कयासों का बाजार गर्म है लेकिन शो के प्रोडक्शन टीम से एक्टर के शो छोड़ने पर कोई उत्तर नहीं आया है।

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज से चार साल पहले 'अनुपमा' शो जब शुरू हुआ था तब शो के मेन किरदार अनुपमा और वनराज ही थे। ये शो एक हाउसवाइफ की कहानी है, शो में ट्विस्ट लाने के लिए अनुपमा के कॉलेज फ्रेंड अनुज कपाड़िया की एंट्री की गई थी। शो में अनुज का रोल गौरव खन्ना निभा रहे हैं लेकिन ये करेक्टर इतना लोकप्रिय हुआ कि निर्माताओं ने इसे मेन किरदार में शामिल कर लिया।

गौरव खन्ना की वजह से सुधांशु पांडे को इनसिक्योरिटी?

कई बार ऐसा कहा गया कि गौरव खन्ना की वजह से सुधांशु पांडे को इनसिक्योरिटी होती है। हालांकि दोनों एक्टर्स ने इस तरह की बातों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। गौरतलब है कि दोनों ही सितारे टीवी की दुनिया के काफी चर्चित सितारे हैं। शो में तो वनराज शाह, बिजनेसटाईकून अनुज शाह के आगे काफी गरीब है लेकिन असल जिंदगी में भी क्या ऐसा है?

चलिए जानते हैं सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना में कौन ज्यादा अमीर है?

सुधांशु पांडे की नेटवर्थ (Sudhanshu Pandey net worth)

livehindustan.com की खबर के मुताबिक अभिनेता सुधांशु पांडे की कुल संपत्ति कथित तौर पर 21-25 करोड़ रुपये है और वो प्रति एपिसोड 1.50 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं।

गौरव खन्ना की नेट वर्थ (Gaurav Khanna Net Worth)

livehindustan.com के ही मुताबिक एक्टर गौरव खन्ना की कुल संपत्ति कथित तौर पर 79 करोड़ रुपये है और वो भी प्रति एपिसोड 1.50 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं।

गौरव खन्ना एक्टर सुधांशु पांडे से ज्यादा अमीर हैं

मतलब कहने का ये कि असल जिंदगी में भी अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना एक्टर सुधांशु पांडे उर्फ वनराज शाह से ज्यादा अमीर हैं। फिलहाल इसमें कोई शक नहीं कि सुधांशु पांडे के शो छोड़ने से फैंस परेशान और दुखी हैं, देखते हैं कि शो की कहानी अब क्या मोड़ लेती है, क्या सच में वनराज शाह का किरदार शो से खत्म हो गया है या फिर कोई नया वनराज शाह अब शो में दिखाई देगा, इस बात का उत्तर तो अब आने वाले एपीसोड में ही मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+