Sudha Chandran ने जीते जी अपनी मौत को लेकर ये क्या कह दिया? आखिर क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ?
Sudha Chandran: टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सुधा चंद्रन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट न्यूज तक हर जगह उनके वायरल वीडियो की चर्चा हो रही है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में सुधा चंद्रन माता की चौकी (Mata Ki Chowki) के दौरान देवी-भाव में नजर आई थीं जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
सुधा चंद्रन का वीडियो हुआ था वायरल
वीडियो वायरल होते ही कुछ लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर देखा था जबकि कई यूजर्स ने इसे महज नाटक बताते हुए एक्ट्रेस सुधा चंद्रन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

वायरल वीडियो के बाद क्यों हुई एक्ट्रेस की ट्रोलिंग?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सुधा चंद्रन का हाव-भाव और अंदाज काफी अलग नजर आ रहा था। इसी वजह से यूजर्स के बीच दो ग्रुप बन गए। एक तरफ जहां कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक अनुभव मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे ओवरएक्टिंग और ड्रामा कहकर आलोचना की है।
मौत को लेकर ये क्या बोल गईं सुधा चंद्रन?
-इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुधा चंद्रन ने इस पर खुलकर बात की है। हाल ही में बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सुधा चंद्रन ने कहा है- मेरा यही मानना है कि मरते दम तक मेरे फेस पर मेकअप हो और अगर भगवान ने चाहा तो मैं मेकअप से साथ ही इस दुनिया से जाऊं।
-सुधा चंद्रन ने आगे कहा- एक दिन उठना तो सबको है लेकिन वही होता है ना कि अगर आपका मेकअप लगा है और घुंघरू है तो वो मौत हर किसी को नसीब नहीं होती है। लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद अब सुधा चंद्रन का ये बयान लोगों को हैरान कर रहा है। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।
माता वाले वायरल वीडियो को लेकर सुधा चंद्रन ने कही ऐसी बात
-वहीं इंटरनेट पर माता वाले वीडियो के वायरल होने के बाद एक इंटरव्यू में सुधा चंद्रन ने कहा था- ये अनुभव ऐसा है जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। जब मां शक्ति आपके भीतर आती हैं तो वो एक अलग तरह की ऊर्जा देती हैं। ये ऐसा पल होता है, जिसे हर कोई महसूस करना चाहता है।
-सुधा चंद्रन ने कहा था- ये किसी अभिनय या दिखावे का हिस्सा नहीं था बल्कि मेरे जीवन का बेहद खास आध्यात्मिक अनुभव था। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे माध्यम से लोगों को आशीर्वाद मिल रहा है। सुधा चंद्रन ने साफ कहा था कि किसी को ठेस पहुंचाना या विवाद खड़ा करना उनका मकसद नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications