'PM Modi भगवान विष्णु के अवतार, CJP भिखारी, मरे हुए लोग', कॉकरोच जनता पार्टी पर भड़के 66 साल के बॉलीवुड एक्टर
Sudesh Berry: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही 'बॉर्डर' (Border) के फेमस एक्टर सुदेश बैरी ने अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोल दिया है। टीवी के क्लासिक शो 'सुराग' में धमाल मचाने वाले सुदेश बैरी ने उन लोगों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भला-बुरा कह रहे हैं। सिर्फ इतना ही सुदेश बैरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'भगवान विष्णु' का अवतार बताया और कहा कि वो राम राज्य लेकर आए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी पर भड़के सुदेश बैरी
आपको बता दें कि सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों को 'लुक्खे और पागल' कहा और उनके खिलाफ काफी अपशब्द भी बोले। एक्टर ने कहा कि इन लोगों की कोई औकात नहीं है, क्लास नहीं है और ये सब यहीं फना हो जाएंगे। ये भिखारी और मरे हुए लोग हैं।

सुदेश बैरी ने बेखौफ और बेबाक अंदाज में CJP को लताड़ा
सुदेश बैरी ने अकंपनी अक्की नाम के पॉडकास्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जमकर लताड़ा है, जिसके कई क्लिप्स एक्स हैंडल पर वायरल हो रहे हैं। सुदेश बैरी का ये बेखौफ और बेबाक अंदाज देख लोग हैरान हो गए हैं। जहां कुछ लोगों ने एक्टर का सपोर्ट किया है, वहीं कुछ उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
CJP पर भड़के सुदेश बैरी ने कहा- ये सब भिखारी हैं, मरे हुए लोग हैं
-सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके लोगों को 'बेकार' बताया। एक्टर ने कहा- कौन सी पार्टी लेकर बैठे हैं जंतर-मंतर पर ये लोग। कोई नई पार्टी नहीं है, कुछ नहीं है। ये सब भिखारी हैं। मरे हुए लोग हैं। मुझे नहीं पता एजेपी, पीजीपी, सीजेपी, सीजी, जो भी नाम है, मैं उन्हें जानता नहीं, पहचानता नहीं।
-सुदेश बैरी ने दावा किया कि CJP के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने उन्हें फोन करके आंदोलन से जुड़ने के लिए कहा था, पर एक्टर ने गुस्से में फोन काट दिया। सुदेश बैरी बोले- उनका प्रेसिडेंट मुझे फोन करता है कि सर आइए , हमें ज्वाइन करें। मैंने ब्लॉक कर दिया। दोस्त थे मेरे। इतने सालों से जानते हैं। हमने ये पार्टी लॉन्च की है द मुफलिस पार्टी ऑफ इंडिया। द गूंगे बहरे ऑफ इंडिया। भाई तुम करो।
-सुदेश बैरी ने आगे कहा- मेरे पास तुम्हारे लिए न पैसा है, न एज है, ना टाइम है। ना मेरी साइकी है और ना ही मेरे पास ग्रे सेल्स या जुबान है। ये सब भिखारी हैं, बेकार लोग हैं। ये बिके हुए लोग हैं। मुफलिस लोग हैं ये। इनको लकवा मारा हुआ है। ये लोग देश को और पीछे ले जा रहे हैं, पीछे खींच रहे हैं। क्या वो बच्चों को गार्डन दे सकते हैं? ओल्ड एज होम दे सकते हैं? लुक्खे हैं सब। इनको कुछ नहीं पता।
-पीछे कोई बैठे इंडस्ट्रियलिस्ट फंड करते हैं। वो ऐसे ही फटे हुए चप्पल वाले सब, ऐसे ही खड़े होके माइक पे, कोई ये कर रहा है, कोई डांस कर रहा है। यहीं से शुरू होते हैं और यहीं पर खत्म हो जाते हैं। ये फना हो जाएंगे। क्या बकवास है ये? कुछ अजीब से जानवर का नाम लेकर पार्टी बना दी। लकड़बग्घा पार्टी क्यों नहीं बनाते? पागल सारे। कोई क्लास नहीं, कोई औकात नहीं।
'पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या बिगाड़ा है?'
सुदेश बैरी ने फिर CJP और उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे हैं और उनके लिए अपशब्द कहे हैं। एक्टर ने कहा- पीएम मोदी की चाय दुनिया पर भारी पड़ गई और यहां अपने ही देश के लोग उनके पीछे पड़े हैं। आ गए इधर इंग्लिश ठोकने, हिंदी में नाम नहीं लिख पाते हैं ये। उनको उ की मात्रा नहीं पता कौन सी है। उनका हमारे प्राइम मिनिस्टर का नाम तक नहीं पता। बेचारे पीएम मोदी ने क्या बिगाड़ा है यार। उनको चाय बेचने दो। वो पूरी दुनिया में चाय बेचके आए हैं। उन्होंने ऐसी चाय बेची कि उसकी सुगंध से ही लोग मरे जा रहे हैं। उनकी चाय भारी पड़ गई दुनिया पे।
'भगवान विष्णु का अवतार हैं PM मोदी'
-सुदेश बैरी ने पीएम मोदी को लेकर कहा- अब मुझे पीएम मोदी जी के पैर धोकर पीने हैं। मुझे मोदी जी से मिला दीजिए। मैं जानता नहीं हूं उनको। जैसे ईश्वर को देखा नहीं हमने लेकिन उनकी पूजा करते हैं। मैं पीएम मोदी की उतनी ही इज्जत करता हूं। उसमें कोई बुरी बात नहीं है। वो भगवान विष्णु के अवतार हैं, वो आम इंसान नहीं हैं। शर्म नहीं आती उनको गलत बोलते हुए? किस किस्म के हिंदू हैं हम?
-सुदेश बैरी ने आगे कहा- ये आजकल के बच्चे गालियां देके सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर लाइक्स बढ़ जाएंगे, इनकम बढ़ जाएगी, फिर आराम से घर पर बैठेंगे। सब पागल हैं। सोशल मीडिया के चलते सबको लकवा मार गया है।


Click it and Unblock the Notifications
