Stree 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा चुकी 'स्त्री 2' ओटीटी पर कब आएगी? जानें कहां और कब देखें फिल्म
स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर भी 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 2 दिनों में ही 35 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई कर ली।
सिनेमाघरों में तो फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के ज्यादातर रिकॉर्ड्स तोड़ ही चुकी है मगर फिल्म की ओटीटी रिलीज पर भी फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि श्रद्धा और राजकुमार की स्त्री 2 ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है।

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी स्त्री 2 फिल्म को ऑडियंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स की तरफ से भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने वाले लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में अब इसकी ओटीटी रिलीज की जोरों-शोरों से चर्चा है। अब खबरे हैं कि स्त्री 2 सितंबर के महीने में प्राइम वीडियोज पर आ सकती है। हालांकि इसकी तारीख को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है।
फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज क्रिएट हो रखा है। अब इंतजार है तो फिल्म की ओटीटी रिलीज का। स्त्री 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हर किसी को फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अमेजन प्राइम के साथ फिल्म के राइट्स की खबरें पहले से ही आ रही थीं। इस कड़ी में फिल्म में अमेजन प्राइम पर ही रिलीज होने के चांसेज हैं।
मगर फिल्म कब रिलीज होगी, इस बात की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। देखना ये होगा कि स्त्री 2 को दर्शक कब ओटीटी पर देख सकेंगे। बात करें फिल्म की कमाई की, तो स्त्री 2 अभी तक 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications