Stree 2 BO Collection day 10: दूसरे हफ्ते भी 'स्त्री 2' ने पकड़ी धुंआधार रफ्तार, जानें 10वें दिन की कमाई

15 अगस्त का दिन था, जब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई। फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का खूब फायदा मिला। इस बीच रक्षाबंधन का भी त्योहार पड़ा, जिसमें फिल्म ने छप्पड़फाड़ कमाई की। पहले वीकेंड में तो फिल्म ने शानदार कमाई की। मगर दूसरे वीकेंड भी कमाई की ये स्पीड धीमी नहीं पड़ी है।

फिल्म 350 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर चुकी है। वहीं ग्रास कलेक्शन 400 करोड़ के आंकड़े को छू रहा है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि फिल्म ने 10वें दिन कितनी कमाई की है। चलिये जानते हैं स्त्री 2 के दसवें दिन और टोटल कलेक्शन...

Stree 2 Box Office

सैकनिल्ककी रिपोर्ट की मानें तो 10वें दिन स्त्री 2 का घरेलू कलेक्शन 32.5 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 359.5 करोड़ हो चुका है। वहीं मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक स्त्री 2 ने 9 दिनों में 327 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

वहीं 9 दिन के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये 386 करोड़ रुपये था। शनिवार के फिल्म के कलेक्शन के बाद फिल्म ने 456 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। ऐसे में 10वें दिन की कमाई के बाद 500 करोड़ के नजदीक फिल्म की कमाई का आंकड़ा पहुंचते हुए दिख रहा है।

बताते चलें कि स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म के साथ खेल-खेल में और वेदा भी रिलीज हुईं। मगर स्त्री 2 ने शानदार कमाई की है। स्त्री 2 अब तक कई रिकॉर्ड्स बना चुकी है। वहीं साल 2024 की ये सबसे फिल्म बनकर उबरी है।

स्त्री 2 के बाद इस फिल्म के तीसरे पार्ट का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सभी लोग फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। स्त्री 2 की बात करें तो इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। अब देखना ये होगा कि फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ पाती है या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+