Stree 2 ने पकड़ी धुंआधार रफ्तार, सिरकटे के आगे धड़ाम हुई 'खेल-खेल' में और 'वेदा', जानें कलेक्शन
Stree 2 Veda and Khel Khel main BO collection: 15 अगस्त के मौके पर एक साथ तीन धुआंधार फिल्में रिलीज हुईं। मगर फैंस ने जल्द ही बता भी दिया कि तीनों में से वाकई धुंआधार कौन सी है। स्त्री 2 की बात करें तो कुल कमाई के मामले में फिल्म जल्द ही 100 करोड़ पार करने वाली है वहीं इसके सामने वेदा और खेल-खेल में धड़ाम हो गईं।
चलिये जानते हैं 'स्त्री 2' से लेकर 'वेदा' और 'खेल-खेल में' का कितना कलेक्शन हो चुका है।

स्त्री 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
सबसे पहले बात करते हैं स्त्री 2 की , जिसका बोलबाला इस वक्त हर कहीं दिख रहा है। फिल्म धुंआधार कमाई की रफ्तार पकड़े हुए है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। ओपनिंग डे पर स्त्री 2 ने 60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं Sacnilk.com के मुताबिक, अब इसका ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
डायरेक्टर: अमर कौशिक
स्टारकास्ट: श्रद्धा कपूर, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, आपरशक्ति खुराना
रेटिंग: *****
वेदा का कैसा रहा हाल?
बताते चलें कि वेदा ने ओपनिंग डे पर 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मगर शुक्रवार को फिल्म बुरी तरह से धड़ाम हो गई और फिल्म को तगड़ा झटका लगा। बता दें कि फिल्म ने इस दिन महज 1.80 करोड़ रुपये ही कमाए। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो ये 8.10 करोड़ रुपये है।
डायरेक्टर- निखिल आडवाणी
रेटिंग- ***
लीड एक्टर्स- जॉन अब्राहम, शर्वरी वाघ, अभिषेक बनर्जी
'खेल-खेल में' का भी जानें कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में भी स्त्री 2 के आगे नहीं टिक पाई। फिल्म को लेकर ऐसा लग तो रहा है कि दर्शकों को अक्षय के कॉमेडी जॉनर वाला कमबैक पसंद आ रहा है मगर फिल्म स्त्री के आगे धड़ाम होती नजर आ रही है।
रिलीज के पहले ही दिन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये 5.05 करोड़ रुपये था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छी खासी गिरावट आई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म के दो दिन का कारोबार अभी तक 6.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
डायरेक्टर- मुद्दसर अजीज
ऑडियंस रेटिंग-**
स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जैसवाल, तापसी पन्नू, आदित्य सील, एमी विर्क












Click it and Unblock the Notifications