Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 ' की ये होगी कहानी, जानें इस बार कौन से किरदार आएंगे नजर

Pushpa 2: दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-द रुल' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। लोग इस फिल्म की कहानी को जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

allu arjun

Pushpa 2: साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आज अल्लू अर्जुन का 41वां जन्मदिन है। इसके अलावा गत 7 अप्रैल को ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा- द रुल' का पहला ट्रेलर वीडियो रिलीज हुआ है। ट्रेलर वीडियो के सामने आते है लोग अब इस फिल्म को लेकर चर्चा करने लगे हैं। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए आपके उत्साह को और ज्यादा बढ़ाते हुए आपको बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी क्या होगी, कौन-कौन से कलाकार इस मूवी में दिखाई देंगे और इससे जुड़ी हर बात।

दमदार है फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर
गत 7 अप्रैल को फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा- द रुल' का दमदार ट्रेलर देख लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म पुष्पा- द राइज गत 17 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लाल चंदन की लकड़ी को लेकर जो कहानी रची गई थी, वह दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। कई जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ इसके डायलॉग्स ने भी लोगों पर अपनी छाप छोड़ दी थी।

allu arjun

ट्रेलर में दिखा पुष्पा का अलग अंदाज
आपको बता दें कि दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-द रुल' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। 3 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में सभी लोग फिल्म के लीड किरदार पुष्पा को ढूंढते नजर आते हैं। पुष्पा के लिए पूरे शहर में दंगे लग जाते हैं लेकिन पुलिस पुष्पा को कहीं ढूंढ नहीं पाती है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पुष्पा को पुलिस ने 8 गोलियां मारी थी। ऐसे में लोगों ने सोच लिया था कि पुष्पा अब मर चुका है। इसी बीच अचानक ही एक टीवी चैनल पर सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाता है। ये फुटेज जंगल का होता है जहां पर शेरों पर नजर रखने के लिए हाइडिंग कैमरे लगाए जाते हैं।

फिल्म के नए पोस्टर ने मचाई धूम
इसमें से एक कैमरे पर एक फुटेज कैप्चर होता है जिसमें देखा जाता है कि शेर किसी शख्स को देखकर पीछे हो जाता है। इसके बाद वीडियो में देखा जाता है कि वह शख्स और कोई नहीं खुद पुष्पा ही है। इस फुटेज को देखने के बाद पुष्पा के चाहने वाले खुशी से झूमने लगते हैं। इसके बाद अल्लू अर्जुन कहते हैं 'अब पुष्पा का रुल चलेगा'। इन फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें अल्लू अर्जुन साड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं।

allu arjun

क्या होगी 'पुष्पा 2' की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में लोगों को इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। पहले पार्ट में पुष्पा ने शेखावत से कहा था कि शरीर पर वर्दी तो होगी लेकिन उसकी कोई इज्जत नहीं करेगा। वहीं इस फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि क्यों गावंवालों के मसीहा को पुलिस ने जेल में डाला और फिर उस पर गोलियां बरसा दीं। ऐसे में हर कोई पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। पुष्पा के लिए चारों तरफ दंगे होते नजर आएंगे।

फिल्म में नजर आएंगे ये किरदार
इस फिल्म में भी पहले पार्ट की तरह रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' के किरदार में नजर आएंगी। इनका एक बच्चा भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म में पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका होगा। ऐसे में हर कोई उनका गुणगान करता नजर आएगा। इसके अलावा 'पुष्पा: द रुल' में शीनू की पत्नी दक्षायनी उर्फ अनसुय्या भारद्वाज भी मैदान में उतरेंगी। साथ ही जॉली रेड्डी जो कि पहले पार्ट में अधमरा-सा था वो भी पूरे जोश के साथ कमबैक करेगा। इसके अलावा शीनू बैकफुट में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+