'जन गण मन' सुन आज भी आंखों में आ जाते हैं आंसू, राष्ट्रभक्त हूं पर देश के लिए कट्टर नहीं...'

'जन गण मन' सुन आज भी आंखों में आ जाते हैं आंसू, राष्ट्रभक्त हूं पर देश के लिए कट्टर नहीं...'

नई दिल्ली, 11 जनवरी: बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'RRR'को लेकर चर्चा में हैं। बाहुबली की फिल्म एसएस राजामौली ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कोरोना वायरस की वजह से एसएस राजामौली की फिल्म RRR की रिलीज टाल दी गई है। हालांकि राजामौली का कहना है कि वो पूरी तरह से इस इस फिल्म को कॉन्फिडेंट हैं कि फिल्म सफल हो गई। फिल्म आरआरआर एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। राजमौली ने अपने हाल ही के दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह भी एक देशभक्त हैं लेकिन राष्ट्र को लेकर कट्टर बिल्कुल नहीं हैं।

'जब भी 'जन गण मन' सुनता हूं, आंखों में आंसू आ जाते हैं...'

'जब भी 'जन गण मन' सुनता हूं, आंखों में आंसू आ जाते हैं...'

नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एसएस राजामौली ने कहा है, 'जन गण मन' सुनकर आज भी आंखों में आंसू आ जाते हैं। मैं कभी भी अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन नहीं करता हूं। मुझे बचपन से ये सिखाया गया है कि देश से प्यार करना है। मुझे बचपन से देश की शौर्य गाथाओं और नीतियों के बारे में बताया गया। इसलिए देशभक्ति मेरे अंदर है। यही वजह है कि आज भी जब मैं कहीं राष्ट्रगान 'जन गण मन' सुनता हूं तो आंखों से आंसू निकलते हैं। मुझे नहीं पता कि आखिर ऐसे क्यों होता है, लेकिन ये ,सच है कि मैं भाव विह्वल हो उठता हूं।'

'मैं देशभक्त हूं लेकिन कट्टर नहीं...'

'मैं देशभक्त हूं लेकिन कट्टर नहीं...'

एसएस राजामौली ने आगे कहा, 'मैं यही कहना चाहता हूं कि मैं देशभक्त हूं लेकिन देश के लिए कट्टर नहीं हूं। मैं एक्सट्रीमिस्ट विंग से ताल्लुक नहीं रखता हूं। मैं सिर्फ अपने देश से प्यार करता हूं लेकिन दूसरे के देशों से बिल्कुल नफरत नहीं करता हूं। मैं लोगों से प्यार करता हूं लेकिन दूसरों से नफरत नहीं है। मुझे अपनी संस्कृति पर गर्व है लेकिन दूसरों की भाषा और संस्कृति का सम्मान करता हूं। लेकिन मेरे लिए मेरा देश ही सर्वश्रेष्ठ है।'

क्या RRR फिल्म हिट होगी?

क्या RRR फिल्म हिट होगी?

इस सवाल का जवाब देते हुए एसएस राजामौली ने कहा है कि देखिए फैंस सिनेमाहॉल में तभी आएंगे, जब उनको इस बात का एहसास होगा कि फिल्म थिएट्रिकल एक्सपीरियंस वाली है या नहीं। मुझे लगता है कि फिल्म का हिट और फ्लॉप होने में कोरोना से कोई लेनादेना नहीं है। ऐसा लोगों को लगता है कि कोरोना की वजह से दर्शक ओटीटी की तरफ आकर्षित हुए हैं। लेकिन कोरोना के पहले भी लोग ओटीटी देख रहे थे। लोग बस एक खास तरह की फिल्मों के लिए ही सिनेमा हॉल जाते थे।

RRR फिल्म से आलिया कर रही हैं साउथ में डेब्यू

RRR फिल्म से आलिया कर रही हैं साउथ में डेब्यू

एसएस राजामौली की फिल्म RRR से आलिया भट्ट साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। वहीं आलिया भट्ट इस फिल्म की एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म में आलिया के अलावा बॉलीवुड से अजय देवगन भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+