'मेरी एक और बेटी है' श्रीदेवी की जाह्नवी और खुशी के अलावा है तीसरी बेटी, आखिर कौन है वो हसीना?

Sridevi Three Daughter: बॉलीवुड की दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब वह भले ही इस दुनिया में नहीं रही लेकिन वह अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं।

श्रीदेवी की साल 2018 में मौत हो गई थी। लेकिन आज भी जाह्नवी और खुशी उन्हें याद करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी फीलिंग्स शेयर करती हैं। ज्यादातर लोगों को ये पता है कि श्रीदेवी की केवल दो बेटियां हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस की दो नहीं बल्कि तीन बेटियां रही हैं।

Sridevi

इस खबर को जानने के बाद श्रीदेवी के फैंस को झटका लग सकता है और वह सोच रहे होंगे कि उनकी तीसरी बेटी अंशुला कपूर होंगी लेकिन ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि, एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी ने बताया था कि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली को अपनी बेटी मानती हैं। दोनों ने फिल्म मॉम में साथ काम किया था। जिसमें श्रीदेवी ने सजल की मां की भूमिका निभाई थी।

फिल्म मॉम की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और सजल अली के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी ऑनस्क्रीन बेटी सजल अली और उनकी दोनों बेटियों के बीच अच्छा बॉन्ड बन गया था। श्रीदेवी ने आगे खुलासा किया था कि सजल की मां की अचानक मौत ने उन्हें काफी ज्यादा तोड़ दिया था और वह अपनी बेटी की फिल्म भी नहीं देख पाईं। जिसके कारण श्रीदेवी उन्हें अपनी बेटी मानने लगीं।

श्रीदेवी ने कहा था कि, 'सजल मेरे तीसरे बच्चे की तरह है। अब, मुझे लगता है कि मेरी एक और बेटी है।' श्रीदेवी के निधन के बाद सजल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "वह मेरी मां की तरह थीं। मैं इस समय सदमे की स्थिति में हूं... ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपनी मां को फिर से खो दिया।" बता दें कि सजल अली की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं और वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+