Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं खुशी कपूर, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की थ्रोबैक फोटो

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज यानी 13 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने याद कर एक फोटो साझा की।

Janhvi Kapoor Remembers Sridevi: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। एक्ट्रेस अपने हर किरदार को निभाने में जान फूंक देती थी। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। आज यानी 13 अगस्त को एक्ट्रेस की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें तमाम फैंस याद कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर उनकी बेटियां भी मिस कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में शव पड़ा मिला। एक्ट्रेस को इस दुनिया को गए हुए 5 साल से भी अधिक समय बीच चुका है। वहीं समय-समय पर उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपनी मां को याद करती रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के जन्मदिन पर खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के एक बचपन की तस्वीर साझा की है।

Sridevi

खुशी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मां श्रीदेवी और बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के साथ बर्थ एनिवर्सरी पर बचपन की तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों अपनी मां के साथ काफी क्यूट लग रही हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए खुशी कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "हैप्पी बर्थडे मम्मा"।

बता दें कि, श्रीदेवी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडू में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में 300 फिल्में की हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। जो कि उनके निधन साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+