Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sreenivasan Death Reason: एक्टर श्रीनिवासन की मौत की असली वजह क्या थी? सामने आया सच, जानकर टूट जाएंगे फैंस

Sreenivasan death Reason: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, लेखक और निर्देशक श्रीनिवासन का शनिवार (20 दिसंबर) को निधन हो गया। समाचार एजेंसी PTI ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनिवासन का इलाज पिछले कुछ समय से केरल के उदयमपेरूर स्थित उनके घर पर ही चल रहा था। बीमारी लंबी चल रही थी, लेकिन हाल के दिनों में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें त्रिपुनिथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 दिसंबर को सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sreenivasan death Reason report

फिलहाल, परिवार या उनकी टीम की ओर से मौत की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई है। यानी यह साफ है कि उनका निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ, लेकिन बीमारी की प्रकृति या मेडिकल कारणों पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उनके निधन से फिल्म जगत में एक युग के खत्म होने जैसा माहौल है। फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके योगदान को याद कर रहे हैं, जबकि सबकी निगाहें अब इस पर टिकी हैं कि परिवार की ओर से उनकी मौत की वजह पर कोई आधिकारिक बयान कब आता है।

सिनेमा जगत में शोक की लहर
श्रीनिवासन के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को गहरा आघात पहुंचा है। चार दशकों से अधिक समय तक उन्होंने सिनेमा को अपनी लेखनी, अभिनय और निर्देशन से समृद्ध किया। उनकी फिल्मों ने हास्य और सामाजिक चेतना को इस तरह प्रस्तुत किया कि आम दर्शक भी उनसे गहराई से जुड़ सका।

शुरुआती जीवन और शिक्षा (who was Sreenivasan )
6 अप्रैल 1956 को केरल के कन्नूर जिले में थालासेरी के पास पट्यम में जन्मे श्रीनिवासन ने कदीरूर में स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मट्टानूर के पीआरएनएसएस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। सिनेमा के प्रति गंभीर रुचि के चलते उन्होंने चेन्नई स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ तमिलनाडु से औपचारिक फिल्म प्रशिक्षण भी लिया।

चार दशक से अधिक का प्रभावशाली करियर
करीब 40 वर्षों के अपने करियर में श्रीनिवासन ने 225 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वे तीखे सामाजिक व्यंग्य को सरल और सहज कहानियों में ढालने के लिए जाने जाते थे। उनकी पटकथाओं ने मलयालम सिनेमा की कथात्मक संवेदनशीलता को नई दिशा दी।

यादगार पटकथाएं और क्लासिक फिल्में
उनकी चर्चित रचनाओं में 'नादोदिकट्टू', 'पट्टानाप्रावेशम', 'सन्देशम', 'मिथुनम', 'अझकिय रावणन', 'उदयाननु तरम' और 'ज्ञान प्रकाशन' जैसी कई क्लासिक फिल्में शामिल हैं। इनमें 'ज्ञान प्रकाशन' मलयालम सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जाती है।

निर्देशन और पुरस्कारों की उपलब्धि
निर्देशक के रूप में उन्होंने 'वडक्कूनोक्कियान्त्रम' और 'चिंथाविस्टाया श्यामला' जैसी सराही गई फिल्मों का निर्माण किया। 'वडक्कूनोक्कियान्त्रम' को केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, जबकि 'चिंथाविस्टाया श्यामला' को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

परिवार और विरासत (Sreenivasan Family)
श्रीनिवासन अपने पीछे पत्नी विमला और बेटे विनीत श्रीनिवासन व ध्यान श्रीनिवासन को छोड़ गए हैं, जो स्वयं मलयालम सिनेमा के प्रमुख चेहरे हैं। अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक प्रेरित करती रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+