Spider-Man: 7वें दिन भी 'स्पाइडी' का क्रेज बरकरार, पहले वीक में मूवी ने किया रिकॉर्ड कलेक्शन
नई दिल्ली, 23 दिसंबर। मार्वेल्स की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने पिछले 7 दिनों से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ने भारत में एक सप्ताह के अंदर कुल 139 रुपए का कलेक्शन हासिल किया है, जो किली बॉलीवुड फिल्म के लिए भी इतना आसान नहीं है। 'स्पाइडर मैन' सीरीज का क्रेज ऐसा है कि फिल्म की टिकट हाथों-हाथ बिक रही हैं। वहीं कोरोना वायरस संकट के बीच इंडिया में फिल्म ने इतना बड़ा कलेक्शन हासिल किया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने अपने एक वीक में रिकॉर्ड एक करोड़ टिकट की ब्रिक्री की है। कोरोना काल में भारत में यह पहली फिल्म है जिसने इतनी बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। एक ट्वीट में सोनी पिक्चर्स इंडिया- फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म देखने वाले 1 करोड़ भारतीयों को शुक्रिया कहा है। ट्वीट में लिखा है, 'हमारे दोस्ताना पड़ोसी स्पाइडर-मैन ने रिकॉर्ड तोड़ा है!! आप लोगों ने स्पाइडी के लिए अपने प्यार से इसे संभव बनाया है।'
यह भी पढ़ें: 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड, पहले दिन 32 करोड़ की कमाई कर सूर्यवंशी को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वह आंकड़ा छुआ है, जो कमाल पहले भारत में कुछ हॉलीवुड फिल्में की कर सकी हैं। अपनी रिलीज के चौथे दिन तक फिल्म ने भारत में पिछली सभी स्पाइडर-मैन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करते हुए 100 करोड़ रुपए के क्लब में जगह बनाई थी। दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले कमाई करने वाली फिल्मों ने कोरोना संकट का सामना नहीं किया था। जबकि 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को महामारी के बीच रिलीज किया गया था।
महामारी में यह अपने पहले सप्ताह में भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म के रूप सामने आई है, साथ ही सभी हिंदी रिलीज़ को भी पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 120 करोड़ रुपए और सलमान खान की अंतिम: द फाइनल ट्रुथ 29 करोड़ रुपए की तुलना में यह पहले सप्ताह की शुद्ध कमाई 139 करोड़ रुपए है। यह नंबर जल्द ही तेलुगु फिल्म पुष्पा: द राइज से आगे निकल जाएगी, जो पहले ही छह दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications