रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में होंगे ये स्पेशल नियम, जानें क्या होगी इस खास वेडिंग की थीम
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: साल 2024 के शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स इस साल शादी करने वाले हैं। हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ गत 3 जनवरी 2024 को कोर्ट मैरिज की थी और अब आज यानी 8 जनवरी 2024 को दोनों उदयपुर में ग्रैंड सोशल मैरिज करने वाले हैं।
फरवरी 2024 में होगी रकुल-जैकी की शादी
वहीं खबरें हैं कि फरवरी 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ शादी करने वाली हैं। ये जोड़ी पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी आगामी 22 फरवरी 2024 को गोवा में शादी करने वाले हैं। आइए आपको बताते दैं इस शादी से जुड़ी डिटेल्स के बारे में।

रकुल और जैकी की शादी के नियम
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को अक्सर एक दूसरे के साथ ही स्पॉट किया जाता है। ये जोड़ी एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट भी करती रहती है। फिलहाल कहा जा रहा है कि रकुल और जैकी आगामी 22 फरवरी 2024 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।
वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल के यूज पर बैन
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा कि रकुल और जैकी एक बेहद इंटीमेट वेडिंग फंक्शन होस्ट करेंगे जिसमें करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्राइवेसी के लिए ये कपल अपने वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल के यूज पर भी बैन लगा सकता है।
नो फोन पॉलिसी अपनाने की प्लानिंग
एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बहुत प्राइवेट लोग हैं। यही वजह है कि वह अपनी शादी की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करने के तरीकों के बारे में सोच रहे हैं। वह मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी अपनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
शादी को इंटीमेट बनाए रखने का इरादा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल और जैकी का अपनी शादी को काफी इंटीमेट बनाए रखने का इरादा है लेकिन परिवार और दोस्तों के साथ मेमोरीज भी बनानी हैं। आपको बता दें कि रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के लोगों के शामिल होने की भी चर्चा है। दरअसल रकुल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है इसलिए दोनों इंडस्ट्री के करीबी दोस्त इस वेडिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
रकुल-जैकी की शादी की थीम
जानकारी के अनुसार रकुल-जैकी की शादी की थीम खुद कपल ही डिसाइड करेंगे। कपल अपनी शादी की डेकोरेशन और थीम पर बारीकी से नजर रख रहा है। खबर है कि ये शादी उनके व्यक्तित्व के काफी करीब होगी। हर चीज उनकी पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करेगी और उनकी पसंद का खास ख्याल रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications