साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने धूमधाम से मनाया अपने ड्राइवर का बर्थडे, फोटोज में दिखा ये सच

पिता चिरंजीवी के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टर राम चरण ने हाल ही में अपने ड्राइवर नरेश का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने ड्राइवर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया।

मुंबई, 7 जूनः साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने फिल्म आरआरआर की सफलता के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। राम चरण साउथ की फिल्मों के मेगास्टार तो है हीं साथ ही वह अपनी दरियादिली के लिए भी काफी फेमस हैं। वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए लोगों के बीच हीरो बने हैं बल्कि वह आम लोगों की जिस तरह से मदद करते हैं ऐसे में लोग उन्हें सच्चा हीरो मानते हैं। वह अपने चाहने वालों का खास ख्याल रखते हैं और इसीलिए लोग उन्हें दिल ओ जान से चाहते हैं। पिता चिरंजीवी के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टर राम चरण ने हाल ही में अपने ड्राइवर नरेश का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने ड्राइवर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया।

राम चरण ने मनाया ड्राइवर का बर्थडे

राम चरण ने मनाया ड्राइवर का बर्थडे

एक्टर राम चरण ने हाल ही में अपने ड्राइवर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। उनकी अपने ड्राइवर के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन फोटोज में राम चरण अपने ड्राइवर के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। ड्राइवर रमेश के जन्मदिन पर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी भी अपने पति के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान राम चरण सफेद टी-शर्ट और ब्लैक कलर की डेनिम में नजर आएं। वहीं उनकी पत्नी गुलाबी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। कुछ खास लोगों के साथ ड्राइवर के लिए ये बर्थडे पार्टी राम चरण ने खुद होस्ट की थी।

सहकर्मियों की करते हैं देखभाल

राम चरण की ये तस्वीरें साफ दर्शा रही हैं कि वह अपने सहकर्मियों की देखभाल बहुत ही अच्छे तरीके करते हैं। ड्राइवर की बर्थडे पार्टी के दौरान राम चरण की टीम से जुड़े अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। ऐसे में उनके फैंस का मानना है कि वह न सिर्फ फिल्मों में शानदार अभिनय करते हैं बल्कि वह असल लाइफ में भी एक बहुत बड़े स्टार हैं। उन्हें ये बड़ा दिल भी अपनी पारिवारिक विरासत में ही मिला है। वहीं राम चरण के फैंस का कहना है कि फिल्म आरआरआर की भारी सफलता के बाद वह अपने प्रशंसकों और कर्मचारियों के प्रति और ज्यादा विनम्र हो गए हैं।

कियारा आडवाणी के साथ आएंगे नजर

राम चरण जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका टाइटल अभी तय हीं हुआ है। हालांकि वह इस नई फिल्म की शूटिंग को लेकर अभी काफी व्यस्त हैं। एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी।

कई फिल्मों की शूटिंग में हैं व्यस्त

कई फिल्मों की शूटिंग में हैं व्यस्त

श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही उनकी नई फिल्म का निर्देशन सिरीश करेंगे। इसमें अंजलि, जयराम, सुनील, श्रीकांत और नवीन चंद्र भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस सस्पेंस ड्रामा की कहानी कार्तिक सुब्बाराजू ने लिखी है और फिल्म के ट्रैक को जॉनी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म की शूटिंग जारी है और निर्माताओं ने हाल ही में विशाखापट्टनम के शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+