साउथ सुपरस्टार प्रभास ने कैंसिल की सारी शूटिंग, क्या सच में कृति सेनन से मालद्वीव में करने जा रहे सगाई?
साउथ सुपरस्टार प्रभास ने कैंसिल की सारी शूटिंग, क्या मालद्वीव में सच में करने जा रहे कृति सेनन से सगाई?

साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में प्रभास बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आने वाले है। ओम राउत की आदिपुरुष फिल्म की शूटिंग के बीच दोनों के बीच प्यार होने की की भी खबरें सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा कि प्रभास जल्द ही मालद्वीव में कृति सेनन के साथ सगाई करने वाले हैं। सगाई करने की खबरों के बीच अब हाल ही में प्रभास ने अपी फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी है। क्या प्रभास कृति सेनन से सगाई करने जा रहे हैं इसलिए अपनी सारी शूटिंग कैंसिल ही है ?

प्रभास को डेट कर रही हैं कृति ?
दिलचस्प बात यह है कि कृति और प्रभास के डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब वरुण धवन भेड़िया के प्रमोशन के सिलसिले में टीवी शो "झलक दिखला जा 10" के सेट पर पहुंचे थे। वरुण धवन ने कहा था "कृति का नाम इसलिए नहीं था क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है। एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है, दीपिका पादुकोण के साथ।" हालांकि कृति ने बाद में एक इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ किया था कि "अफवाहें बिल्कुल निराधार हैं।"
Recommended Video


मालदीव में सगाई करेंगे कृति सेनन और प्रभास?
वहीं इसके बाद अफवाह जोरों पर है कि अगले हफ्ते मालदीव में सगाई करने के लिए तैयार है। हालांकि प्रभास की टीम ने प्रतिक्रिया देते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। प्रभास के एक करीबी सहयोगी ने मीडिया में बयान दिया है कि "प्रभास और कृति सिर्फ दोस्त हैं। उनके सगाई करने की खबरें सच नहीं हैं।"

प्रभास ने अपनी शूटिंग क्यों कैंसिल की
स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण प्रभास ने अपनी सभी सेड्यूल्ट शूटिंग कैंसिल कर दी है। डॉक्टर की सलाह के बाद अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग कुछ समय के लिए रद्द कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास को कुछ दिनों से तेज बुखार था और वह हाल ही में एक अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। बेहतर महसूस होने पर वह फिर से पटरी पर लौट आएंगे।

प्रभास की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द प्रशांत नील की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म सलार में दिखाई देंगे, जो विजय किरागंदूर द्वारा बैनर होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित एक आगामी भारतीय विज्ञान कथा फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण होंगे। फिल्म को समर 2024 में रिलीज करने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications