साउथ के मेगा स्टार अजित कुमार पहुंचे केदारनाथ-बद्रीनाथ, बाइक ट्रिप की तस्वीरें हो रही वायरल

देहरादून, 15 सितंबर। तमिल सुपरस्टार अजित कुमार आजकल लद्दाख की वादियों में घूम रहे हैं। अजित के साथ उनकी फिल्म AK61 की अभिनेत्री मंजु वारियर भी हैं। अजित को रोड ट्रिप करना काफी पसंद है, वह अक्सर बाइक राइड पर जाते हैं। हाल ही में वह बाइक राइड करते हुए बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के बाद भगवान का आशीर्वाद लिया।

तस्वीरें वायरल

तस्वीरें वायरल

मंदिर के भीतर अजित ने पूजा-अर्चना की और अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वह अलग-अलग जगहों पर देखे जा सकते हैं। तस्वीरें में वह मंदिर के सामने पोज करते दिख रहे हैं, इसके अलावा नंदी के मुंह से निकलते जल का आचमन करते दिख रहे हैं। अजित कुमार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा है।

जबरदस्त लुक में नजर आ रहे अजित

जबरदस्त लुक में नजर आ रहे अजित

अजित कुमार लंबी दाढ़ी, ब्लैक सनग्लास में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काली रंग की टी शर्टा और लोवर पहन रखा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले पीआर वम्सी काका ने अजित की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि अजित कुमार ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, वह हिमालय में अपनी बाइक टूर पर हैं।

 मंजू वारियर ने भी शेयर की ट्रिप की डिटेल

मंजू वारियर ने भी शेयर की ट्रिप की डिटेल

कुछ दिनों पहले मंजू वारियर ने पूरी टीम की तस्वीर शेयर की थी जिसमे अजित को भी देखा जा सकता है। उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखाहमारे सुपर स्टार राइडर अजित का बहुत शुक्रिया, वह जबरदस्त ट्रैवलर हैं, उन्हें यात्रा करना काफी पसंद है। यह पहली बार है कि मैं दो पहिए पर कोई टूर कर रही हूं। एडवेंचर राइडर्स इंडिया का बहुत शुक्रिया। आप सभी को ढेर सारा प्यार।

बाइक के साथ तस्वीर हुई थी वायरल

बाइक के साथ तस्वीर हुई थी वायरल

बता दें कि अजित कुमार ने हाल ही में रूस में बाइक ट्रिप की थी, अब एक बार फिर से वह भारत में रोड ट्रिप कर रहे हैं। इस बार अजित लद्दाख पहुंचे हैं। उनकी बाइक के साथ एक तस्वीर सामने आई थी, जोकि काफी वायरल हो रही है। तस्वीर को उनके साथी सुरेश चंद्रा ने शेयर किया है। बता दें कि अजित आने वाली फिल्म एके 61 में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+