सिंगर संगीता साजिथ का 46 वर्ष में हुआ निधन, इस बीमारी से थीं पीड़ित
साउथ की पॉपुलर सिंगर संगीता साजिथ का रविवार की सुबह तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। उनका कई समय से किडनी संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था।
मुंबई, 22 मई: साउथ इंडियन प्लेबैक सिंगर संगीता सजिथ का रविवार की सुबह तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। उनके अचानक निधन होने की खबर से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। महज 46 साल की उम्र में सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, संगीता किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था।

इस बीमारी से थीं पीड़ित
बता दें कि, सिंगर संगीता सजिथ तिरुवनंतपुरम में अपनी बहन के घर में रह रहीं थी। महज 46 साल की सिंगर का निधन किडनी की बीमारी से हुआ। बताया जा रहा है कि, उनकी अंतिम विदाई दोपहर 3 बजे थाइकौड शांतिकवदम में होगी। ये दुखद खबर सुनने के बाद फिल्मी जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की।
कौन सा गाया था आखिरी गाना?
बात करें सिंगर के करियर की तो, साल 1998 की मलयालम फिल्म 'एन्नु स्वांथम जानकीकुट्टी' में 'अंबिली पूवेट्टम से उन्होंने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने अब तक अपने करियर में 200 से अधिक गाने गाए हैं। पृथ्वीराज अभिनीत 'कुरुथी' का थीम गीत मलयालम फिल्म का उनका आखिरी गीत था।












Click it and Unblock the Notifications