साउथ के फेमस एक्टर हरीश पेंगन का 49 की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय थे बीमार, लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि

Harish Pengan Death: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर हरीश पेंगन का निधन हो गया है। वह लंबे से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। मई महीने की शुरुआत से ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

harish pengan

Harish Pengan Death: साउथ इंडस्ट्री से एक दुख की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई सेलेब्स की मौत से हर कोई शॉक्ड है। अब खबर है कि मलयालम फिल्मों के फेमस एक्टर हरीश पेंगन की मौत हो गई है। गत 30 मई 2023 को 49 वर्षीय हरीश पेंगन का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरीश पेंगन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें लीवर की समस्या के अलावा कई और गंभीर समस्याएं थीं। इन बीमारियों के इलाज के चलते वह अस्पताल में भर्ती थे।

लीवर की समस्या से जूझ रहे थे हरीश पेंगन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश पेंगन को मई महीने की शुरुआत में ही पेट में दर्द की समस्या हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके कुछ टेस्ट किए गए थे, जिसके बाद पता चला कि हरीश पेंगन की हालत काफी गंभीर है। डॉक्टरों ने बताया था कि हरीश पेंगन का लीवर ट्रांसप्लांट तक करना पड़ सकता है। वहीं हरीश पेंगन की बहन उन्हें लीवर डोनेट करने के लिए तैयार भी हो गई थीं।

30 मई को हुई हरीश पेंगन की मौत
जानकारी के अनुसार लीवर ट्रांसप्लांट करने के लिए 30 लाख रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए हरीश पेंगन की बहन और दोस्तों ने फंड इकट्ठा करना भी शुरू कर दिया था। लेकिन दिन पर दिन हरीश पेंगन की हालत और खराब होती जा रही थी। हरीश पेंगन का कोच्चि के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उनके दोस्तों ने एक्टर की मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि गत 30 मई को दोपहर 3.30 बजे हरीश पेंगन ने अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। हरीश पेंगन की मौत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

इन फिल्मों में नजर आए थे हरीश पेंगन
आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दिवंगत एक्टर हरीश पेंगन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर टोविनो थॉमस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरीश पेंगन की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- रेस्ट इन पीस चेट्टा। आको बता दें कि हरीश पेंगन ने 'महेशिनते प्रथिकारम', 'हनी बी 2.5', 'जानेमन', 'जया जया जया जया हे', 'मिन्नल मुरली' और 'मिनल मुरली' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+