Nayanthara and Vignesh: क्या टूटने वाला है विग्नेश और नयनतारा का रिश्ता? जानिये सच्चाई...

Nayanthara Vignesh Separation Rumours: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। जवान की अभिनेत्री को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ रही है।

ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि नयनतारा और विग्नेश एक दूसरे से अलग होने की राह पर निकल पड़े हैं। अफवाहें सामने आने के बाद फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। मगर खबर को लेकर अभी कुछ आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

nayanthara and vignesh

दरअसल, नयनतारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस पोस्ट में लिखा है कि आंखों में आंसू होते हुए भी वो हमेशा यही कहेगी मुझे ये मिल गया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि नयनतारा ने अपने पति विग्नेश को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। मगर नयनतारा अपने पति को फॉलो कर ही रही हैं। एक्ट्रेस और उनके पति के बीच की अनबन को लेकर चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है।

बताते चलें कि नयनतारा को शाहरुख खान की फिल्म जवान में देखा गया था। एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग के फैंस दीवाने हो गए थे। नयनतारा को शाहरुख के साथ देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखे।

बताते चलें कि नयनतारा और विग्नेश ने जब अपनी शादी की खबरों के बारे में फैंस को बताया था तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। अब दोनों के सेपरेशन की खबरों से फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है कि दोनों अलग होने का विचार कर रहे हैं, ये कह पाना जरा मुश्किल है क्योंकि न तो नयनतारा और ना ही विग्नेश की ओर से इसे लेकर कोई भी बयान सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+