Keerthy Suresh Gold Coins: Dasara टीम को क्रीति सुरेश ने बांटे 130 सोने के सिक्के, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

दशहरा फिल्म एक्ट्रेस क्रीति सुरेश ने अपनी पूरी टीम को 10-10 ग्राम के सोने बांटे जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Keerthy Suresh Gold Gift: मशहूर साउथ एक्ट्रेस क्रीति सुरेश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दशहरा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इसमें वह सुपरस्टार नानी संग नजर आएंगी। एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म को लेकर इतनी ज्यादा एक्साइटेड हैं कि उन्होंने शूटिंग के आखिरी दिन अपने सभी फिल्म क्रू को सोने के सिक्के उपहार को तौर पर दिए हैं।

क्रीति सुरेश ने दशहरा की टीम को बांटे गोल्ड क्वाइन

क्रीति सुरेश ने दशहरा की टीम को बांटे गोल्ड क्वाइन

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, क्रीति सुरेश अपनी फिल्म दशहरा को लेकर शूटिंग के आखिरी दिन काफी इमोशनल हो गईं। वह फिल्म के उन सभी क्रू-मेंबर्स को कुछ देना चाहती थीं जिनकी वजह से वह अपनी अच्छी परफॉर्मेंस दे पाई हैं। तभी उन्होंने फिल्म दशहरा की पूरी टीम को सोने के सिक्के बांटे। जिसकी कीमत 70-75 लाख रुपये बताई जा रही है।

10-10 ग्राम के सोने के बांटे सिक्के

10-10 ग्राम के सोने के बांटे सिक्के

क्रीति अपनी फिल्म 'दशहरा' में दी गई परफॉर्मेंस से इस कदर खुश हैं कि उन्होंने फिल्म के यूनिट मेंबर्स को 10-10 ग्राम के 130 सोने के सिक्के बांटे। आपको बता दें कि, यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मूल रूप से ये फिल्म फिल्म को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

क्रीति सुकेश की अपकमिंग फिल्म

क्रीति सुकेश की अपकमिंग फिल्म

आपको बता दें कि, फिल्म दशहरा कीर्ति सुरेश वेनेला नाम के किरदार में नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक्शन ड्रामा पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी तेलंगाना में गोदावरीखानी के पास सिंगरेनी कोयला खदानों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म श्रीकांत ओडेला द्वारा डायरेक्ट की गई है।

इन सितारों ने भी दिए थे टीम को गिफ्ट

आपको जानकर हैरानी होगी कि, इससे पहले कई साउथ सुपरस्टार अपनी टीम के साथ ऐसा कारनामा कर चुके हैं। इससे पहले राम चरण ने भी अपनी फिल्म RRR की टीम को सोने के सिक्के बांटे थे। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की सफलता की खुशी पर अपनी पूरी टीम को ब्रेकफास्ट पर बुलाया था। इसके अलावा एक्टर कमल हासन ने फिल्म विक्रम की सफलता पर टीम को गाड़ी गिफ्ट में दी थी।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं क्रीति सुकेश

बता दें कि, क्रीति सुरेश का नाम साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। तमिल और तेलुगू के अलावा मलयालम सिनेमा में भी काफी फिल्में की हैं। इसके अलावा क्रीति सुरेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+