रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बीच मशहूर अभिनेत्री ने मुंडवा लिया सिर, पहले हुईं ट्रोल अब तारीफ कर रहे लोग
कई अभिनेत्रियां अपनी एक्टिंग या फिर किसी ना किसी शो में अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं। तो कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो आध्यात्म में इतनी लीन हैं कि लोग इनके दीवाने होने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों अपने बाल मुंडवाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत बाला सुरेखा वाणी है। पर्दे पर तो कई दफा आपने किसी किरदार की वजह से अभिनेताओं या फिर अभिनेत्रियों को सिर मुंडवाते देखा ही होगा। लेकिन सुरेखा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने किसी किरदार नहीं बल्कि धर्म के लिए अपने बाल मुंडवाए हैं।

सुरेखा कई सारी साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री 29 अप्रैल साल 1981 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पैदा हुई थीं। वे थलापति विजय के साथ मास्टर और मेर्सल जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
बाल मुंडवाने के बाद अभिनेत्री की पहले वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हर कोई ये जानने को बेताब है कि इतनी खूबसूरत अभिनेत्री ने आखिर अपने बाल क्यों मुंडवा लिये। सुरेखा ने जब बाल मुंडवाए तो कई लोगों ने उन्हें उनके बाल्ड लुक के लिए ट्रोल किया। हालांकि जब लोगों ने इसके पीछे की वजह जानी तो उनकी खूब तारीफ भी करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications