'मदद की कोशिश में होंगे सैकड़ों लोग', आखिर क्यों 'मसीहा' सोनू सूद हैं परेशान? खुद बताई वजह
Sonu Sood message to fans: सोनू सूद न केवल अपनी फिल्मों के साथ बल्कि अपनी शानदार पहलों के माध्यम से भी जनता से जुड़ने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि एक्टर को इस वक्त में अपने व्हाट्सएप अकाउंट को चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनू ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में अपडेट किया और कंपनी से कार्रवाई करने को कहा है।
सोनू सूद ने व्हाट्सएप को किया टैग
एक्टर ने अपने पोस्ट में बताया कि ऐसे सैकड़ों लोग हैं जो व्हाट्सएप के जरिए मदद के लिए उनके पास पहुंचते हैं। उन्होंने अपने अकाउंट के 36 घंटे से ज्यादा समय तक काम नहीं करने पर निराशा व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट किया, '@व्हाट्सएप अभी भी मेरा अकाउंट काम नहीं कर रहा है। दोस्तों जागने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए। जल्दी से जल्दी मुझे सीधे मेरे अकाउंट पर मैसेज भेजें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे। कृपया अपना योगदान दें।'
बताते चलें कि अभिनेता ने पहले भी ट्विटर पर इस बारे में पोस्ट किया था और लिखा था, 'मेरा नंबर @WhatsApp पर काम नहीं करता है। मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ा है। मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को उन्नत करने का समय आ गया है।'
दोनों ट्वीट्स में सोनू ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट के स्क्रीनशॉट शेयर किए। डीटेल में लिखा है, 'ये अकाउंट अब व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकता... चैट अभी भी इस डिवाइस पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications