'गर्मियों में ठंडी बियर नहीं पिलाओगे...', शख्स ने लगाई गुहार तो सोनू सूद ने भी दिया टक्कर का जवाब

सोनू सूद ने अपने इस फैन के ट्वीट को अनदेखा नहीं किया और दिल जीतने वाला जवाब दिया।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद...जिन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित उनके घर भेजने में जमकर मदद की। कोरोना का कहर थमा तो सोनू सूद लोगों को रोजगार दिलाने से लेकर गरीब मरीजों के इलाज में जुट गए। लेकिन, इस बीच उनके ट्विटर हैंडल पर मदद के लिए कुछ ऐसे मजेदार ट्वीट भी आए, जिन्हें देखकर खुद सोनू सूद भी शायद हंसे बिना ना रह पाए हों। फिर चाहे अपने पति से तंग आई महिला की मायके भेजने की गुहार हो या फिर गर्लफ्रेंड से मिलाने की मांग। अब ऐसा ही एक और ट्वीट आया है, जिसमें एक शख्स ने सोनू सूद से गुहार लगाई है कि जिस तरह सर्दी के मौसम में कंबल बांटे गए थे, उसी तरह गर्मी के मौसम में उसे बियर दी जाए।

'बियर के साथ भुजिया चलेगा?'

'बियर के साथ भुजिया चलेगा?'

सोनू सूद के एक फैन ने बुधवार को ट्विटर पर उन्हें टैग करते हुए एक मीम शेयर किया। इस मीम के जरिए शख्स ने सोनू सूद से कहा, 'कहां हो, सोनू सूद... सर्दियों में कंबल दान करने वालों, गर्मियों में ठंडी बियर नहीं पिलाओगे...।' हालांकि सोनू सूद ने भी अपने इस फैन के ट्वीट को अनदेखा नहीं किया और दिल जीतने वाला जवाब दिया। सोनू सूद ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बियर के साथ भुजिया चलेगा?'

'अब वाकई आपको हेल्पिंग हैंड कह सकते हैं'

'अब वाकई आपको हेल्पिंग हैंड कह सकते हैं'

सोनू सूद के इस जवाब से उनके फैंस भी काफी इंप्रेस हुए और कमेंट कर उनके इस अंदाज की तारीफ की। एक फैन ने सोनू सूद के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अब हम वाकई आपको एक हेल्पिंग हैंड कह सकते हैं।' एक और शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब आप एक और वजह से भी मसीहा कहलाओगे...'। वहीं, सोनू सूद के एक फैन ने बिना बियर के ही स्नैक्स की मांग करते हुए लिखा, 'भुजिया के लिए बियर पीना जरूरी है क्या...?'

अब 'एमटीवी रोडीज' में नजर आएंगे सोनू सूद

अब 'एमटीवी रोडीज' में नजर आएंगे सोनू सूद

आपको बता दें कि सोनू सूद इन दिनों टीवी शो 'एमटीवी रोडीज' में बिजी हैं। इस शो में होस्ट के तौर पर सोनू सूद ने रणविजय सिंह की जगह ली है और शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही है। रणविजय सिंह पिछले करीब 18 साल से 'एमटीवी रोडीज' को होस्ट कर रहे थे। 'एमटीवी रोडीज' का नया सीजन टीवी पर 8 अप्रैल से प्रसारित होगा।

3 जून को रिलीज होगी सोनू सूद की पृथ्वीराज

3 जून को रिलीज होगी सोनू सूद की पृथ्वीराज

वहीं, शो को लेकर सोनू सूद ने बताया, 'रोडीज की शूटिंग शुरू करते हुए मैं बहुत खुश हूं। ये एक ऐसा शो है, जिसे मैं पिछले कई साल से लगातार और बहुत करीब से देख रहा हूं। और...अब जब मैं खुद इसका हिस्सा बन रहा हूं तो बहुत ज्यादा रोमांचित हूं। मुझे यकीन है कि शो लोगों को काफी पसंद आएगा।' इसके अलावा सोनू सूद जल्द ही यशराज फिल्म के प्रोडक्शन में बनी फिल्म पृथ्वीराज में भी नजर आएंगे। सोनू सूद के अलावा इस फिल्म के लीड रोल में अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और अभिनेता संजय दत्त भी हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 3 जून को रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़ें- हाथी आ गया सवारियों से भरी बस के सामने, तोड़ दिया शीशा, लेकिन ड्राइवर ने सब्र ना खोया VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+