पत्नी सोनाली के एक्सीडेंट के बाद एक्टर सोनू सूद की विशेष अपील, "सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं"
Sonu Sood News: सोनू सूद ने पत्नी सोनाली सूद की दुर्घटना के कुछ दिनों बाद लोगों से सड़क सुरक्षा संदेश में सीट बेल्ट पहनने के लिए अपील की। उन्होंने महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि अगर सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमे सोनू ने पत्नी सोनाली सूद सड़क दुर्घटना में कैसे सुरक्षित बच गईं इसका भी जिक्र किया है। आइए जानते हैं...
अभिनेता सोनू सूद ने अपनी पत्नी सोनाली सूद की हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना को याद करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया, जिसमें कार के पीछे बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। सोमवार(7 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने हाल ही में नागपुर में हुए एक भीषण हादसे में अपनी पत्नी, भतीजे और बहन की सुरक्षा का श्रेय कार में लगे सीट बेल्ट को दिया।

पिछले हफ्ते एक बहुत बड़ा एक्सीडेंट हुआ था: सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि पिछले हफ्ते एक बहुत बड़ा एक्सीडेंट हुआ था नागपुर में जिसमे मेरी पत्नी और उसकी बहन थी। अगर उस दिन उसको किसी ने बचाया तो वो है उसका सीट बेल्ट। उस कार में तीन लोग बैठे थे और तीनों लोग इसलिए सुरक्षित बच पाएं क्योंकि उनलोगों ने सीट बेल्ट पहनी थी।
"सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं"
उन्होंने कहा कि 100 में से 99 लोग ऐसे होते हैं जो पिछे बैठते हैं तो सीट बेल्ट नहीं पहनते हैं। उन्हें लगता है कि सीट बेल्ट पहनना सीर्फ आगे वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बिना सीट बेल्ट के गाड़ी में न बैठें। सोनू सूद ने कहा कि बहुत लोग तो ऐसे होते हैं जो सीर्फ पुलिस के बचाव के लिए बस ऐसे ही रख लेते हैं। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि आपके और आपके परिवार से कोई चीज जोड़ कर रखी है तो वो है सीट बेल्ट। सीट बेल्ट नहीं तो आपका परिवार नहीं।












Click it and Unblock the Notifications