गाना चोरी के आरोप पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी, पाकिस्तानी गायक ओमर नदीम से सिंगर ने कही ये बात
Sonu Nigam: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि पाकिस्तानी गायक ओमर नदीम द्वारा सोनू निगम पर उनका गाना चोरी करने का आरोप लगा था। अब ओमर की पोस्ट पर सोनू निगम ने अपनी सफाई दी है। सोनू निगम की इस सफाई को ओमर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आपको बता दें कि मशहूर भारतीय गायक सोनू निगम विवादों में घिर गए थे क्योंकि कुछ लोगों ने उनके नए गाने 'सुन जरा' और ओमर नदीम के सॉन्ग के बीच समानताएं बताई थीं। इस विवाद पर अब सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोनू निगम ने गाने पर दी सफाई
आपको बता दे कि सोनू निगम ने न केवल दोनों गानों के बीच की समानताएं स्वीकार की हैं, बल्कि ओमर नदीम से माफी भी मांगी है। सोनू निगम ने अपने गाने और ओमर की कंपोजिशन के बीच अनजाने समानता के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने ओमर के काम के लिए अपना गहरा सम्मान भी व्यक्त किया और कहा कि समानताएं पूरी तरह से संयोग थीं।

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात
सोनू निगम ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है- आप सभी जानते हैं, मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। मुझसे केआरके (कमाल आर खान) ने गाना करने का अनुरोध किया था, जो दुबई में मेरे पड़ोसी हैं। फिर मैं उन्हें मना नहीं कर सका, भले ही मैं ऐसा नहीं करता। हर किसी के लिए गाओ। अगर मैंने ओमर का संस्करण सुना होता, तो मैंने इसे कभी नहीं गाया होता।
जवाब में ओमर नदीम ने बोली ये बात
वहीं ओमर ने जवाब में लिखा है- मैं आपसे सहमत हूं। मैंने अपने बयान में कहीं भी ये उल्लेख नहीं किया कि आपने ऐसा किया है। खबर ने हमेशा की तरह एक अलग मोड़ ले लिया है। मैं आपके गाने सुनकर बड़ा हुआ हूं और आपसे बहुत कुछ सीखा है। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। लव यू। ओमर नदीम ने आगे लिखा है- जहां तक इस नाटक में शामिल 'वास्तविक पात्रों' का सवाल है, वह मेरे रडार पर भी नहीं हैं। उनका उल्लेख करना एक सुनहरी मछली को क्वांटम भौतिकी पर व्याख्यान देने जैसा होगा...व्यर्थ। मैं केवल उन चीजों पर ध्यान केंद्रित रखूंगा जो वास्तव में मेरे लिए मायने रखती हैं।
सोनू निगम ने लिखा- आपने मुझसे बेहतर गाया
इसके बाद ओमर का जवाब पढ़ने के बाद आगे प्रतिक्रिया देते हुए सोनू निगम ने लिखा है- आपने इसे मुझसे बेहतर गाया है। मुझे खेद है कि मैंने आपका गाना नहीं सुना था। मैंने इसे अभी सुना। क्या असाधारण गाना है और आपने इसे निश्चित रूप से मुझसे बेहतर गाया है। इसे जारी रखें। आपको और अधिक आशीर्वाद। इंशाअल्लाह, आपको इसके कारण और अधिक सम्मान मिले। ढेर सारा प्यार और प्रार्थनाएं।
सोनू निगम का 'सुन जरा' गाना
वहीं इसके जवाब में ओमर ने लिखा है- आपकी ओर से ये संदेश मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस समय दुनिया में आपसे अधिक मधुर या बहुमुखी गायक कोई नहीं है। बहुत सम्मान। 'सुन जरा' गाना गत 2 दिसंबर 2023 को टी-सीरीज के लिए डीजे शेजवुड और कमाल आर खान (केआरके) के सहयोग से रिलीज किया गया था। पाकिस्तानी गायक ओमर नदीम ने सोनू निगम के कंपोजिशन और उनके साल 2009 में रिलीज हुआ सॉन्ग, 'ऐ खुदा' के बीच समानता का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications