'पहलगाम में जब लड़कों के कपड़े उतारे गए', कन्नड़ युवकों पर फूटा सोनू निगम का गुस्सा और फिर जो हुआ
Sonu Nigam: बॉलीवुड के फेमस गायक सोनू निगम इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिंगर ने कुछ दिनों पहले ही बेंगलुरु के ईस्ट प्वाइंट कॉलेज में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अपना आपा खो दिया था और एक लड़के को डांट लगाई थी। फिलहाल ये मामला और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है।
विवादों में घिरे सिंगर सोनू निगम
इस मामले को लेकर सिंगर सोनू निगम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खबर है कि कन्नड़ भाषा और संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सिंगर के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सोनू निगम के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
-सोनू निगम पर आरोप लगया गया है कि बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान एक युवक द्वारा कन्नड़ गाना गाने की मांग करने पर सिंगर ने इसे धमकी बताया था और इसे पहलगाम हमले से जोड़ दिया था। इसी मामले पर सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
-अब इस एफआईआर को लेकर सोनू निगम की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बयान में सिंगर ने खुद हर भाषा और संस्कृति का सम्मान करने की बात कही है। सोनू निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया है- मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को अभूतपूर्व प्यार दिया है।
भड़के सोनू निगम और कही ऐसी बात
-सोनू निगम ने कहा है- मैंने अपने कन्नड़ गीतों को हिंदी सहित अन्य भाषाओं के गीतों से कहीं अधिक सम्मान दिया है। मेरे पास एक घंटे से अधिक के कन्नड़ गाने हैं, जो मैंने कर्नाटक में होने वाले हर कॉन्सर्ट के लिए तैयार किए थे। हालांकि, मैं कोई जवान लड़का नहीं हूं जो किसी से अपमान सहूं।
-सिंगर ने आगे कहा है- मेरी उम्र 51 साल है। मुझे इस बात पर बुरा मानने का हक है कि मेरे बेटे जितनी छोटी उम्र का लड़का, मुझे हजारों लोगों के सामने भाषा के नाम पर सीधे धमका रहा है। वह भी कन्नड़ में, जो मेरे काम के मामले में मेरी दूसरी भाषा है। वो भी कॉन्सर्ट में मेरे पहले गाने के बाद ही।
पहलगाम हमले को लेकर सोनू निगम ने दिया बड़ा बयान
-सोनू निगम ने आगे कहा- इस लड़के के साथ 4-5 और लड़के थे जो गुंडे टाइप लग रहे थे। वो मुझ पर चिल्ला रहे थे। मैंने देखा कि लोग उन्हें चिल्लाने से मना कर रहे थे। आसपास खड़ी लड़कियां भी उन लड़कों को चिल्लाने से मना कर रही थीं। मेरे हिसाब से उन लड़कों को ये बताना जरूरी है कि पहलगाम में जब लड़कों के कपड़े उतारे गए थे, पैंट उतारी गई तो भाषा नहीं पूछी गई थी।
-अपने बयान में सोनू निगम ने आगे कहा- मैंने उनसे बहुत विनम्रता और प्यार से कहा कि शो अभी शुरू ही हुआ है, ये मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा। लेकिन वो हंगामा मचाने और मुझे धमकी देने पर आमादा थे। आप मुझे बताओ कि इसमें कौन दोषी है?
-सिंगर ने कहा- एक देशभक्त होने के नाते मैं उन सभी लोगों से नफरत करता हूं जो भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं। खासकर पहलगाम में जो कुछ हुआ उसके बाद। मुझे उन्हें समझाना था और मैंने ऐसा किया। हजारों छात्रों और शिक्षकों ने इसके लिए मेरी जय-जयकार भी की। मामला खत्म हो गया और मैंने एक घंटे से ज्यादा समय तक कन्नड़ गाना गाया। ये सब सोशल मीडिया पर मौजूद है।
-सोनू निगम ने आगे कहा- मैं ये कर्नाटक के लोगों पर छोड़ता हूं कि वह खुद ही तय करें कि कौन दोषी है। मैं आपके फेसले को चुपचाप मानने के लिए तैयार हूं। मैं कर्नाटक की कानून एजेंसियों और पुलिस का पूरा सम्मान करता हूं और उन पर भरोसा करता हूं। मुझे इंसाफ जरूर मिलेगा।
क्या हुआ था सोनू निगम के साथ?
सोनू निगम के बेंगलुरु के ईस्ट प्वाइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कॉन्सर्ट के दौरान एक बड़ी घटना हो गई थी। सोनू निगम के कॉन्सर्ट में मौजूद एक युवक के कन्नड़ गाने की मांग को धमकी और पहलगाम से जोड़ने पर पूरा कन्नड़ समुदाय सिंगर से नाराज हो गया है। प्रो-कन्नड़ संगठनों ने इसे उनकी भाषा और संस्कृति का अपमान करार देते हुए सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications