'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल शादी के डेढ़ साल बाद बनीं मां, दिया बेटी को जन्म

Sonnalli Seygall Baby Girl: प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल मां बन गई हैं। उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को सोनाली की डिलीवरी हुई। एक्ट्रेस के पति आशीष सजनानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता बनने की की खुशी जाहिर की और अस्पताल में कूदते हुए और नाचते हुए।

Sonnalli Seygall

आशीष सजनानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह खुशी से कूदते हुए नजर आए। उन्होंने लिखा, "हमारी बेबी आ गई है।" इस दौरान नवजात शिशु की रोने की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली सहगल ने बीते बुधवार को बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। फिलहाल सोनाली और उनकी बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनोंही शादी के डेढ़ साल बाद पैरेंट्स बनकर काफी खुश हैं। फैंस को इंतजार है कि कब सोनीलाी सहगल सोशल मीडिया के जरिए मां बनने की पुष्टि करेंगी।

बता दें कि, सोनाली सहगल और आशीष सजनानी ने जून 2023 में शादी की थी। उनकी शादी में सोनाली के "प्यार का पंचनामा" सह-कलाकार कार्तिक आर्यन, लव रंजन, शमा सिकंदर, सनी सिंह, राय लक्ष्मी, और सुमोना चक्रवर्ती भी मौजूद थे। अगस्त 2024 में सोनाली और आशेश ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनाली सहगल अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ हर पल की तस्वीर साझा की थी।

सोनाली सहगल के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत लव रंजन की 2011 की फिल्म "प्यार का पंचनामा" से की थी, जिसमें उन्होंने रिया का किरदार निभाया था। वह "प्यार का पंचनामा 2" और "वेडिंग पुलाव" में भी नजर आईं। सोनाली ने 2020 में "जय मम्मी दी" फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें सनी सिंह, सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लों भी थे।

ये भी पढ़ें: कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी? Shrima Rai जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब, खूबसूरती में देती हैं कड़ी टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+