कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी? Shrima Rai जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब, खूबसूरती में देती हैं कड़ी टक्कर
Aishwarya Rai Bhabhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हालांकि बीते कुछ समय से वह अफनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। ये तो हर कोई जानता है कि ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन कौन हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के ससुराल में कौन-कौन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय कौन हैं।
बता दें कि, हाल ही में ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर श्वेता बच्चन द्वारा दिए गए फूलों के गुलदस्ते की फोटो शेयर की। जिसके बाद से लोग सर्च करने लगे कि श्रीमा राय कौन हैं और वह क्या करती हैं। चलिए आज हम आपको ऐश्वर्या राय की भाभी के बारे में बताते हैं।

कौन हैं ऐश्वर्या राय की भाभी?
ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय की पत्नी श्रीमा राय हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करती हैं। जानकारी के मुताबिक, वह अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रहती थीं और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। शादी होने के बाद से वह मुंबई में रह रही हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम शिवांश और विहान है।
बता दें कि, श्रीमा राय की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर मेकअप, हेयर केयर, स्टाइलिंग को लेकर वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उनका अपना यूट्यूब चैनल भी हैं जिसमें वह ब्यूटी व्लॉग शेयर करती हैं। अगर फिटनेस और खूबसूरती की बात करें तो श्रीमा अपनी ननद ऐश्वर्या राय को भी कड़ी टक्कर देती हैं। 2 बच्चों की मां होने के बावजूद वह अक्सर बिकिनी में फोटोज पोस्ट करती हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि ऐश्वर्या राय की भाभी ने साल 2009 में मिसेज इंडिया ग्लोब का खिलाब जीता था।
फिलहाल लाइमलाइट से दूर श्रीमा राय केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.2 लाख फॉलोअर्स हैं। लेकिन वह ऐश्वर्या राय को फॉलो नहीं करती। इसके अलावा ना ही वह अपनी ननद के साथ कोई फोटो शेयर करती हैं। खैर दोनों के बीच कैसी बॉन्डिंग है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।












Click it and Unblock the Notifications