फेमस डायरेक्टर से शादी के बाद तबाह हो गया इस एक्ट्रेस का करियर, 'उसकी पत्नी हो' कहकर फिल्मों से निकाला गया

एक्ट्रेस सोनी राजदान की पहचान अब भी आलिया भट्ट की मां और महेश भट्ट की पत्नी बनकर रह गई है। इस बात को वो खुद मानती हैं। लेकिन अब उन्होंने इससे उबरना सीख लिया है। हाल ही में उन्हें प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'सॉन्ग्स ऑफ़ पैराडाइज़' में सबा आज़ाद के साथ देखा गया। इस सीरीज को लेकर वो खासा चर्चा में हैं।

सोनी राजदान की शादी 1986 में महेश भट्ट से फिल्म 'सारांश' के सेट पर हुई थी। शादी के बाद उनके प्रोफेशनल करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, क्योंकि उस समय शादीशुदा एक्ट्रेस से परिवार पर ध्यान देने की उम्मीद की जाती थी।

Soni Razdan

न्यूज़18 से बातचीत में सोनी ने बताया, महेश से शादी होने के बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया था। मैं इस इंडस्ट्री में सालों से हूं और अब यह पूरी तरह से बदल चुकी है। जब मैंने शुरुआत की थी, तब मेरा करियर अच्छा चल रहा था लेकिन शादी के बाद अचानक मुझे काम मिलना बंद हो गया। मुझे कहीं से पता चला कि 'अब वह फलां की पत्नी है, उसे काम करने की क्या ज़रूरत है?' यह सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया। लेकिन फिर, किस्मत से 'बुनियाद' टीवी शो मिला और उसके बाद मुझे कुछ अच्छी फ़िल्में करने का मौका मिला।"

सोनी ने आगे कहा, "मुझे गर्व है कि एक्ट्रेसेस अपने तरीके से काम कर सकती हैं। आप ज़िन्दगी को रोक नहीं सकते। पहले हम काम करने की वजह से अपनी ज़िन्दगी को रोक रहे थे। यह कितनी बेतुकी बात है। एक अभिनेता, संगीतकार या आर्टिस्ट होने के लिए आपको ज़िन्दगी जीनी होगी। यह बहुत जरूरी है।

कई अच्छी फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद, सोनी का मानना है कि उनकी पहचान अब भी आलिया भट्ट की माँ और महेश भट्ट की पत्नी तक ही सीमित है। इस पर सोनी कहती हैं, "पूरी ज़िन्दगी और अब भी, मैं किसी और की ही पहचान से जानी जाती हूं। मैं साफ-साफ कहूं तो, मेरी लड़ाई अभी भी मेरी अपनी पहचान बनाने की है। मैं अपने आसपास के लोगों के लिए खुश हूं। जो अपने जीवन में अच्छा कर रहे हैं। मैं क्यों न खुश होऊं? मैं आभारी हूं। लेकिन शायद मेरा सफर ऐसा ही होना था। अब मैं इस पर हंसती हूं। यह मज़ेदार है, लेकिन मैं आगे बढ़ती रहती हूं, यह सोचकर कि यह ठीक है।"

बता दें सोनी ने अपने करियर की शुरुआत 36 Chowringhee Lane नाम की फिल्म से की थी। हालांकि करियर के शुरुआत के कुछ समय बाद ही उन्होंने शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+