सोनम वांगचुक को आप समझ रहे थे 3 Idiots वाला Phunsukh Wangdu? अब खुली पोल, Aamir Khan ने बताया ऐसा सच

Aamir Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने आखिरकार एजुकेटर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को लेकर अपना रिएक्शन दे दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं आमिर खान उस धारणा पर भी बात की है जिसमें फिल्म '3 इडियट्स' में उनके किरदार 'रैंचो' को लेकर कहा जा रहा था कि ये सोनम वांगचुक पर ही आधारित था। आमिर खान ने साफ कहा है कि सोनम वांगचुक का '3 इडियट्स' से कोई लोना-देना नहीं है।

आमिर खान के बयान ने मचाया हंगामा
आमिर खान ने कहा है कि वह सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर बहुत परेशान हैं और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही अपना अनशन खत्म कर देंगे। जानकारी के अनुसार आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लगान' की स्क्रीनिंग में खास तौर पर शामिल होकर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (LIFF) का समापन किया। इस फिल्म को LIFF की क्लोजिंग-नाइट के मुख्य आकर्षण के तौर पर दिखाया गया था।

Aamir Khan

सोनम वांगचुक की सेहत पर आमिर खान से पूछा गया सवाल

फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद आमिर खान ने इसके रिलीज के 25 साल बाद उसके असर और विरासत पर बातचीत भी की। इस सेशन के दौरान सुपरस्टार ने दर्शकों के सवालों के जवाब भी दिए। इस बातचीत में आमिर खान से सोनम वांगचुक के बारे में पूछा गया। इस इवेंट में सोनम वांगचुक की चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का भी जिक्र हुआ और एक्टर से इस मुद्दे पर उनके विचार पूछे गए थे।

आमिर खान ने कहा- '3 इडियट्स' सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है

-'3 इडियट्स' के लिए सोनम वांगचुक से प्रेरणा मिलने की बात पर आमिर खान ने कहा- नहीं, असल में ये सच नहीं है। ये एक गलतफहमी है। जब हम '3 इडियट्स' फिल्म बना रहे थे, तब मुझे सोनम वांगचुक के बारे में पता ही नहीं था। मैंने हाल ही में 'चतुर' का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था लेकिन वो गलत हैं। हो सकता है कि 'चतुर' ऐसा सोच रहे हों लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू और न ही अभिजात जो फिल्म के दो लेखक हैं, हममें से किसी को भी सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी।

-आमिर खान ने आगे कहा- हालांकि सोनम वांगचुक जो काम कर रहे हैं, वो बहुत अच्छा है। उनकी और उनके काम की इज्जत करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि वह 3 इडियट्स के किसी किरदार पर ही आधारित हो। मैं ये बात असल तथ्यों के आधार पर बताना चाहता था।


-इसके बाद आमिर खान से सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सवाल पूछा गया। दरअसल सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में आमिर खान ने कहा- हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही अपना अनशन खत्म कर दें।

सोनम वांगचुक ने '3 इडियट्स' पर क्या कहा?

-कई साल पहले टीवी के पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन से बात करते हुए सोनम वांगचुक ने फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर अपने दिल की बात कही थी। सोनम वांगचुक ने कहा था- अगर आप कहें कि ये फिल्म मुझसे प्रेरित है, तो मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। बहुत से लोग कहते हैं कि फिल्म मुझ पर आधारित है लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं। सही शब्द ये होगा कि ये शायद मुझसे प्रेरित या प्रभावित है।

-सोनम वांगचुक ने आगे कहा था- साथ ही, मैं नहीं चाहता कि देश के लोग किसी बात को सिर्फ इसलिए मान लें क्योंकि वह किसी फिल्म से जुड़ी है। इसलिए भले ही फिल्म मुझसे प्रभावित हो, मुझे इस पर कोई खास गर्व नहीं है। अगर ये मुझसे प्रेरित नहीं है, तो मुझे इसका कोई अफसोस भी नहीं है।

सोनम वांगचुक ने '3 इडियट्स' को लेकर बताया था ऐसा सच

जानकारी के अनुसार जोश टॉक्स के एक सेशन में सोनम वांगचुक ने '3 इडियट्स' के बारे में बात करते हुए कहा था- मैं परेशान हूं क्योंकि लोग मुझसे लगातार पूछते हैं, क्या आपका स्कूल वही है जो '3 इडियट्स' में दिखाया गया है? क्या आप फुंसुक वांगड़ू हैं?, मैं साफ करना चाहता हूं कि नहीं, मैं फुंसुक वांगड़ू नहीं हूं। मैं सोनम वांगचुक हूं। मैं फिल्मों में काम नहीं करता, मैं असल जिंदगी में काम करता हूं। मैं ऐसे इनोवेशन पर काम करता हूं जो भारत से दुनिया तक पहुंच सकें और हमारे देश का नाम रोशन कर सकें।

सोनम वांगचुक अनशन पर क्यों बैठे हैं?

लद्दाख के इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और इनोवेटर सोनम वांगचुक गत 28 जून 2026 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वो अभिजीत दिपके की बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। ये प्रदर्शन शुरू तो कथित NEET पेपर लीक के मुद्दे पर हुआ था, लेकिन अब ये भारत की परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और लंबे समय से लंबित सुधारों की मांग करने वाले एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+