'मैं बस मरने ही वाली थी' जब सोनम खान के साथ सेट पर हुआ था भयानक हादसा, आदित्य चोपड़ा ने बचाई थी जान

Sonam Khan: 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर चुकीं सोनम खान ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन शादी होने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

ऐसी चर्चा है कि सोनम खान फिल्मों में जल्द ही वापसी कर सकती हैं। इस बीच उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ हादसा हुई था। उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने एक्ट्रेस की जान बचाई थी।

Sonam Khan

न्यूज18 शोशा के साथ बातचीत के दौरान सोनम खान ने बताया कि ये घटना उनके साथ फिल्म 'विजय' के दौरान हुई थी। जिसमें वह ऋषि कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थी। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने कई सारे बिकिनी सीन दिए थे। लेकिन एक सीन ऐसा भी था जब एक्ट्रेस को लगा कि वह मर गई हैं।

सोनम खान ने कहा कि, 'एक शॉट वाला सीन था, जिसमें ऋषि जी एक जगह से चल रहे थे, मैं दूसरी जगह से चल रही थी और हम दोनों को पूल में कूदना था. मैं किसी को कुछ नहीं बताना चाहती थी, इसलिए हम दोनों पूल में कूद गए। लेकिन मुझे तैरना नहीं आता था। जबकि मैंने उस दौरान ऋषि जी का हाथ पकड़ा हुआ था। जैसे ही आदित्य चोपड़ा ने देखा तो वह तुरंत पानी में कूद गए और उन्होंने मुझे बचा लिया। अगर वो ना आते तो शायद मैं मर जाती।'

सोनम खान ने आगे कहा कि, उस दिन या तो मैं मर गई होती या उस दिन अनजाने में ऋषि जी को नुकसान पहुंचाया होता, यह पागलपन था। एक्ट्रेस ने भी बताया कि इस सीन के शूट होने से पहले उन्हें स्वीमिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए कहा गया था लेकिन एक्ट्रेस को लगा वह इसे कर लेंगी। हालांकि इस घटना के बाद वह बुरी तरह डर गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वजह से उन्होंने फिर कभी स्वीमिंग नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+