Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनाली फोगाट से पहले ये मशहूर हस्तियां हार्ट अटैक से गंवा चुकी हैं जान, इस एक्टर की फिटनेस पर फिदा थे फैंस

अभिनेत्री सोनाली फोगाट से पहले भी कई सेलेब्स ने हार्ट अटैक से अपनी जान गंवाई है। इनमें केके, सिद्धार्थ शुक्ला और पुनीत राजकुमार का नाम शामिल है।

मुंबई, 23 अगस्त: इंडस्ट्री और राजनीति दोनों जगह अपना नाम बनाने वाली सोनाली फोगाट इस दुनिया में नहीं हैं। उसके फैंस इस बात से बेहद शॉक्ड हैं कि वे अचानक सबको छोड़कर कैसे चली गईं। सोनाली की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। गोवा में हार्ट अटैक आने के बाद उनकी मौत हो गई। सोनाली से पहले भी कई कलाकार हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा चुके हैं। इन कलाकारों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले केके भी शामिल थे, जिनके फैंस को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान तगड़ा झटका लगा, जब उनके चहेते केके ने हार्ट अटैक के बाद अपनी जान गंवा दी।

नहीं हो रहा फैंस को यकीन

नहीं हो रहा फैंस को यकीन

सोनाली फोगाट के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहने के बाद फैंस काफी मायूस हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में वे कैसे सबको छोड़ कर जा सकती हैं। सोनाली के अलावा इंडस्ट्री के कई कलाकार हैं, जिनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।

Recommended Video

    Sonali Phogat Death: BJP नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की Goa में मौत | वनइंडिया हिंदी *News
    केके

    केके

    मशहूर सिंगर केके का आज जन्मदिन है। ऐसे में फैंस के दिलों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले केके को सब याद कर रहे हैं। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान केके की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिर हार्ट अटैक से केके का निधन हो गया।

    सिद्धार्थ शुक्ला

    सिद्धार्थ शुक्ला

    टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम रहे सिद्धार्थ शुक्ला भी फैंस की जान थे। रियलिटी शो बिग बॉस से एक्टर ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। सिद्धार्थ की फिटनेस के लोग दीवाने थे। लेकिन एक्टर के फैंस को उस वक्त सदमा लगा, जब हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई।

    राज कौशल

    राज कौशल

    अभनेत्री मंदिर बेदी के पति राज कौशल के निधन की वजह भी हार्ट अटैक ही थी। मंदिरा के पति राज काफी फिटनेस फ्रीक थे। ऐसे में उनकी अचानक मौत से लोगों को काफी झटका लगा था।

    पुनीत राजकुमार

    पुनीत राजकुमार

    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन साल 2021 में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्टर को जिम में हार्ट अटैक आया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन फिर डॉक्टरों ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+