क्या 'रामायण' धाम में होगी जहीर इकबाल की एंट्री? बिहारी बाबू का इकलौता दामाद होगा एक मुसलमान?
नई दिल्ली, 16 सितंबर। जब से एक्टर जहीर इकबाल ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो शेयर करके I love You कहा है, तब से ही चारों ओर चर्चा फैल गई है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के बीच अफेयर चल रहा है। लोगों ने मान लिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं क्योंकि जहीर की पोस्ट के बदले में सोनाक्षी ने भी 'आई लव यू' ही कहा है। पिछले काफी वक्त से कहा जा रहा था कि सोनाक्षी अब सिंगल नहीं हैं लेकिन उनका Boy Friend कौन है? इसके बारे में खुलासा नहीं हुआ था लेकिन अब जहीर की पोस्ट के बाद लग रहा है कि वो कोई और नहीं बल्कि वो खुद हैं।

'मुझे न मारने के लिए थैंक यू, आई लव यू'
दरअसल जहीर ने सोनाक्षी के साथ बिताए मजेदार पलों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनाक्षी काफी मस्ती के मूड में हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए जहीर ने लिखा 'हैपी बर्थडे...मुझे न मारने के लिए थैंक यू। आई लव यू। आने वाले वक्त में हम यूं ही खाते, प्यार और हंसी बिखेरते रहें।'

सोनाक्षी ने भी कहा-'Thank You, Love You'
जिसके जवाब में सोनाक्षी ने कहा कि 'मैं तुम्हें मारने तुम्हारे पास आ रही हूं, Thank You, Love You' बस इसी के बाद से सोशल मीडिया पर दोनों वायरल होने लगे और लोग उन्हें हैप्पी लाइफ कहते हुए शुभकामनाएं देने लग गए। हालांकि अभी तक सोनाक्षी और जाहिर की ओर से इस बारे में कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बिहारी बाबू का इकलौता दामाद होगा एक मुसलमान?
अगर वाकई में सोनाक्षी और जाहिर एक-दूसरे के साथ हैं और दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचेगा तो ये बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी बात होगी। आपको बता दें कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और एक कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम 'रामायण'
15 जुलाई 1946 को पटना निवासी भुवनेश्वरी प्रसाद सिन्हा और श्यामा देवी सिन्हा के घर जन्मे शत्रुघ्न सिन्हा चार भाई हैं, जिनमें शत्रुघ्न सिन्हा का नंबर चौथा है। उनसे बड़े तीन भाईयों के नाम क्रमश: राम, लक्ष्मण और भरत है। चूंकि वो सबसे छोटे हैं इसलिए उनका नाम शत्रुघ्न पड़ा। हालांकि फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद से शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई में काफी वक्त से रह रहे हैं लेकिन वहां जाकर भी वो अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं,उनके घर का नाम 'रामायण' है।

कुश की पत्नी तरूणा अग्रवाल परिवार से हैं
शुत्रुघ्न सिन्हा के तीन बच्चे हैं जिनके नाम हैं लव-कुश और सोनाक्षी। लव-कुश जुड़वा बच्चे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने सिंधी गर्ल पूनम सिन्हा से शादी की है। पूनम ने साल 1968 में मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था और वो कुछ फिल्मों में कोमल के नाम से कर चुकी हैं। तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की बहू तरूणा,जो कि कुश की पत्नी है, एक अग्रवाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनका परिवार लंदन में रहता है।

जाहिर इकबाल एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं
अब अगर जहीर इकबाल और सोनाक्षी का रिश्ता शादी तक पहुंचता है तो बिहारी बाबू का दामाद एक मुस्लिम होगा। आपको बता दें कि 'नोटबुक', 'डबल एक्सएल', 'कमाल खान' में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके जाहिर इकबाल एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनका ज्वैलरी का बिजनेस हैं और उनके पिता इकबाल रत्नासी एक्टर सलमान खान के बचपन के दोस्त हैं, जिनकी वजह से जहीर की फिल्मों में एंट्री हुई है।












Click it and Unblock the Notifications