सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले एक हुआ परिवार! खत्म हुए सारे गिले-शिकवे, वायरल हो रही Photo
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को अब कुछ ही दिन रह गए। 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इस बीच लगातार खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस के परिवार वाले शादी के खिलाफ हैं। हालांकि अब इन अफवाहों पर विराम लग चुका है।
बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सोनाक्षी सिन्हा के परिवार वाले उनके दूसरे धर्म में शादी करने के फैसले से खुश नहीं। साथ ही वह शादी में शामिल नहीं होंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर शादी से दो दिन पहले सोनाक्षी और जहीर की उनके परिवार के साथ फोटो सामने आई है।

सामने आई इस तस्वीर में पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। फोटो में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर के साथ पहली बार नजर आए। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि सामने की ओर सफेद ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर की खास बात ये है कि सिन्हा परिवार के साथ पहली बार इकबाल परिवार भी नजर आया।
इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया 'मैड हाउस'। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खैर इस फोटो से ये तो साफ हो गया है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश हैं। अब फैंस को इंतजार है जब कपल दूल्हा और दुल्हन के रूप में नजर आएंगे।
ज़ूम से बात करते हुए, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं होने की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे बताओ, यह किसका जीवन है? यह मेरी इकलौती बेटी, सोनाक्षी का जीवन है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है। मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूँगा। मुझे क्यों नहीं करना चाहिए? वह मेरी बेटी है।"












Click it and Unblock the Notifications