'दहाड़' में खूंखार किलर को पकड़ेंगी सोनाक्षी सिन्हा, इस दिन रिलीज होगी ये वेब सीरीज

Dahaad Release Date: वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा एक दमदार महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आने वाली हैं।

sonakshi sinha

Dahaad Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही ओटीटी की दुनिया में एंट्री करने वाली हैं। सोनाक्षी का करियर भले ही बॉलीवुड फिल्मों में कुछ खास न रहा हो लेकिन अब उन्हें ओटीटी से काफी उम्मीदे हैं। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही वेब सीरीज 'दहाड़' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट आज अनाउंस कर दिया गया है। वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टर विजय वर्मा भी नजर आएंगे।

सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी में कर रही हैं एंट्री
'दहाड़' अमेजन ओरिजनल सीरीज की क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है। इसे एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया है। रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय इस वेब सीरीज के डायरेक्टर हैं। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा के अलावा गुलशन देवैया और सोहम शाह भी नजर आएंगे। 'दहाड़' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 12 मई 2023 को स्ट्रीम किया जाएगा।

वेब सीरीज में हैं 8 एपिसोड
वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा एक दमदार महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आने वाली हैं। वह एक ऐसी पुलिस ऑफिसर बनी हैं, जो एक निर्दयी अपराधी के साथ एक भीषण हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं। इस वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के किरदार का नाम अंजलि भाटी है। वह अपनी टीम के साथ मिलकर एक छोटे से शहर के पुलिस स्टेशन को संभालती नजर आएंगी।

क्या है 'दहाड़' की कहानी
इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा का सामना एक खूंखार किलर से होगा। केस तब शुरू होगा जब अचानक ही एक पब्लिक टॉयलेट में एक के बाद एक रहस्यमय मौतें होने लगती हैं। इस मामले की जांच का जिम्मा पुलिस ऑफिसर अंजलि भाटी को सौंपा जाता है। ये सभी मौतें देखने में सुसाइड जैसी लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे सारे मामले सामने आते रहते हैं, अंजलि को शक होने लगता है कि ये एक सीरियल किलर का काम है। इसके बाद शुरू होता है किलर को पकड़ने का काम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+