Karwa Chauth 2024: बॉलीवुड की ये हसीनाएं मनाएंगी पहला करवाचौथ, पति के लिए रखेंगी निर्जला व्रत
Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर को देशभर में करवाचौथ मनाया जाएगा। इस खास दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं इस बार कई बॉलीवुड हसीनाएं भी अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी।
साल 2024 में कई बॉलीवुड के चर्चित कपल्स ने शादी रचाई था। ऐसे में कई एक्ट्रेसेस हैं जो इस साल अपना पहला करवाचौथ मनाने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि वो शादीशुदा कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस हैं जो 20 अक्टूबर को अपनी पति के लिए पहला करवा चौथ रखने वाली हैं।

1. रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इस साल 21 फरवरी को जैकी भगनानी से शादी की थी। ऐसे में 20 अक्टूबर को वह अपने पति के लिए पहला करवाचौथ रखेंगी।
2. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। 23 जून को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। कपल की शादी काफी ज्यादा चर्चा में रही। ऐसे में एक्ट्रेस इस बार अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी।
3. तापसी पन्नू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ उदयपुर में गुपचुप शादी रचाई थी। इस बार वह अपने पति के लिए पहला करवाचौथ रखेंगी।
4. कृति खरबंदा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने 15 मार्च को ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर अक्सर प्यार लुटाते रहते हैं। अब एक्ट्रेस इस बार अपना पहला करवाचौथ रखेंगी।
5. अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी इस साल 16 सितंबर को अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ गुपचुप शादी कर ली। कपल की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने स्पेशल मोमेंट की फोटोज भी साझा की थी। अब शादी के बाद अदिति राव हैदरी का ये पहला करवाचौथ होगा।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications