सोनाक्षी सिन्हा का नहीं देखा होगा ऐसा खूबसूरत लुक, फोटो देख जहीर इकबाल को भी आया एक्ट्रेस पर प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
मुंबई, 12 अगस्त: बॉलीवुड की अभिनेत्री रेखा अपने समय में हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उनकी अदाओं के आज भी फैंस दीवाने हैं। अब रेखा की फिल्म का गाना इन आँखों की मस्ती के अवतार में सोनाक्षी सिन्हा नजर आईं। उन्होंने अपने इस बेहतरीन लुक में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की। जिसे देखने के बाद उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का भी दिल पिघल गया।

सोनाक्षी सिन्हा का नहीं देखा ऐसा खूबसूरत अंदाज
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। आए दिन वह अपने अलग-अलग अवतार फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'उमराव जान' से रेखा के स्टाइल को कॉपी कर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

ये लुक देख जहीर इकबाल भी हुए दीवाने
इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा ने मशहूर एक्ट्रेस रेखा की तरह हुबहू सफेद मुल्मुल अंगरखा पहना था और दुपट्टे पर नाचते हुए मोर की कढ़ाई की गई थी। एक्ट्रेस की फोटो फैंस को रेखा की याद दिला रहे हैं। वहीं उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।
जहीर ने किया ऐसा कमेंट
सोनाक्षी सिन्हा ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "इन आंखों की मस्ती के" । इन तस्वीरों पर जहीर इकबाल ने कमेंट कर लिखा, "मस्ताने हज़ार है?" जिसका सोनाक्षी ने जवाब देते हुए लिखा, 'वाह... सही जवाब देने के लिए पूरे नंबर'। अभिनेत्री हुमा एस कुरैशी ने उनकी तस्वीरों पर "फैब" कमेंट किया। वहीं उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा, "उफ आप बहुत खूबसूरत हैं।" कई प्रशंसकों ने उनके पोस्ट पर दिल के इमोजी गिराए।

सोनाक्षी का दिखा कातिलाना अंदाज
सोनाक्षी सिन्हा का ये अंदाज काफी अलग है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक काफी कातिलाना लग रहा है। आंखों में काजल लगाए और दुप्पट्टे से चेहरे को ढके हुए सोनाक्षी का ये लुक हर बार से काफी अलग और एक्ट्रेक्टिव लग रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही डबल एक्सएल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जहीर इकबाल भी नजर आएंगे। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म इस साल रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फैंस को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कईं प्रोजेक्ट्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications