शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा को आई मायके की याद, मां के लिए कहा-'चिंता मत करो मुझे...'

Sonakshi Sinha Vidai Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी के 14 दिनों बाद अपनी विदाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपने माता-पिता पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को याद करते हुए विदाई की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें पूनम अपनी बेटी को गले लगाए काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी के विदा होने पर काफी भावुक हो गए।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने विदाई की चार तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'शादी में जब मां को पता चला कि मैं घर से बाहर जा रही हूं तो वह रोने लगीं, मैंने उनसे कहा- मां, चिंता मत करो... जुहू से बांद्रा केवल 25 मिनट की दूरी पर है। आज उनकी थोड़ी ज्यादा याद आ रही है, इसलिए मैं अपने आप से यही बात कह रही हूं। आशा है कि घर पर रविवार की सिंधी कढ़ी बनी होगी... जल्द ही मिलते हैं... जूम जूम जूम।'

सोनाक्षी सिन्हा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स कमेंट किया है। अथिया शेट्टी ने रेड हार्ट पोस्ट किया। वहीं टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी के पिता जहीर इकबाल ने भी हार्ट इमोजी डाला है। इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'प्यार में जाति मायने नहीं रखती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां-बाप का प्यार हमेशा साथ रहता है।'

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बता दें कि, सोनाक्षी और जहीर पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 23 जून को कपल ने इसलिए शादी की तारीफ चुनी क्योंकि इस दिन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इस शादी में घर परिवार के लोग और करीबी दोस्त भी शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+