सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर 'मामा' का चौंकाने वाला खुलासा, क्या बेटी ने पापा शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं भेजा कार्ड

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि आगामी 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। हालांकि शादी की बात पर पूरा सिन्हा परिवार चुप नजर आ रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर अब तक एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और भाई लव सिन्हा से बात की जा चुकी है। हालांकि दोनों ने साफ कहा था कि उन्हें इस शादी के बारे में कुछ नहीं पता है। वहीं सोनाक्षी या जहीर इकबाल ने अभी तक अपनी शादी पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Sonakshi Sinha

प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी को मिला वेडिंग कार्ड
दूसरी तरफ अब सोनाक्षी सिन्हा के मामा और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने इस शादी पर पर अपनी खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की शत्रुघ्न सिन्हा के साथ साल 1977 से दोस्ती है और सोनाक्षी उन्हें मामा कहती हैं।

23 जून 2024 को होगी कपल की शादी
खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आगामी 23 जून 2024 को शादी करने वाले हैं। वहीं शादी के बाद उसी शाम मुंबई के बस्तियां में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है। वहीं इस शादी को लेकर पहलाज निहलानी ने टाइम्स नाऊ से बातचीत में कहा कि वो इस शादी से काफी खुश हैं। इससे पहले हंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने भी बताया था कि सोनाक्षी ने उन्हें अपनी शादी का प्यारा कार्ड भेजा है।

शादी को लेकर मामा पहलाज निहलानी का बयान
पहलाज निहलानी ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है- मैं सोनाक्षी का मामा हूं। मेरा आशीर्वाद सोनाक्षी और जहीर के साथ है। फाइनली दोनों शादी कर रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। दोनों बहुत खुश रहें।

'आजकल बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं'
जब पहलाज निहलानी से पूछा गया कि क्या उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बारे में पता था, तो उन्होंने कहा- आजकल बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं, इसलिए माता-पिता को खुश होना चाहिए। एक कपल को वैवाहिक जिंदगी जीनी है और यही मुख्य बात है। उन्हें एक-दूसरे से प्यार करना चाहिए और एक-दूसरे के साथ सहज रहना चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया था ऐसा रिएक्शन
वहीं सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने न तो बेटी की शादी की खबरों से इनकार किया और न ही इसे कन्फर्म किया। उन्होंने कहा था- जब सोनाक्षी की शादी होगी तो मैं खुश होऊंगा। एक्टर ने कहा था कि बेटी सोनाक्षी जिसे भी चुनें, पूरा परिवार उन्हें सपोर्ट करेगा। हालांकि आजकल के बच्चे पैरेंट्स की बात सुनना पसंद नहीं करते हैं।

क्या शादी से खुश नहीं है सिन्हा परिवार
पहलाज निहलानी के बयान के बाद एक बार फिर से ये कयास लगाया जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी से सिन्हा परिवार शायद खुश नहीं है। वहीं सोनाक्षी के भाई लव के बयान ने तो लोगों को हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि पिछले एक साल से सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर के साथ मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में लिव इन में रह रही है। ऐसे में हो सकता है कि सोनक्षी ने खुद ही अपनी शादी के बारे में परिवार को न बताया हो।

सोनाक्षी के मुस्लिम बॉयफ्रेंड से हो रही है परेशानी
वहीं कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है सिन्हा परिवार को सोनाक्षी के मुस्लिम बॉयफ्रेंड से परेशानी है। हो सकता है कि यही कारण हो कि सिन्हा परिवार इस शादी में शामिल न होना चाहते हों। इससे पहले सोनाक्षी की एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड से पहले ही गुपचुप तरीके शादी कर ली है और अब वह दोनों सिर्फ शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+