'Double XL': हम कुछ छोटा-बड़ा मांग लें तो.. लड़कों को लेकर ये क्या बोल गईं सोनाक्षी सिन्हा, हुमा की छूटी हंसी
बॉडी शेमिंग, मोटापे और लोगों के देखने के तरीके पर ही सोनाक्षी सिन्हा की जबरदस्त फिल्म 'डबल एक्सएल' का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है।
मुंबई, 22 सितंबर: लड़कियों की बॉडी शेमिंग काफी चर्चा का विषय है। बॉडी पार्ट्स को लेकर अकसर लड़कों द्वारा मजाक उड़ाना कोई नई बात नहीं है। पर जरा सोचिये यही काम अगर लड़कियां करने लगे तों कैसा होगा? बॉडी शेमिंग, मोटापे और लोगों के देखने के तरीके पर ही सोनाक्षी सिन्हा की जबरदस्त फिल्म 'डबल एक्सएल' का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी को लीड रोल में देखा जा सकता है। टीजर देखकर ही समझ आ सकता है कि फिल्म कितनी मजेदार होने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अपकमिंग फिल्म की टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हुमा और सोनाक्षी का बॉडी टाइप लगभग एक जैसा ही है। इसलिए फिल्म में इस रोल के लिए दोनों काफी जच भी रहे हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि दोनों काफी चबी लग रही हैं।
हुमा कहती हैं कि दुनिया ओवरसाइज कुर्ती के अंदर भी चर्बी देख लेती है भाईसाहब। पेट आप कितना भी अंदर घुसा लो, चींस हमेशा जांघ पर ही आकर अटक जाती है। फिर सोनाक्षी बेहद ही मजेदार अंदाज में कहती हैं कि लड़कों की डिमांड भी बेहद अजीब है।
सोनाक्षी कहती हैं कि लड़कों को बड़ी ब्रा और पतली कमर चाहिए। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा लड़कों पर तंज कसते हुए कहती हैं कि तुमसे अगर कुछ छोटा-बड़ा मांग लिया, तो कहां जाओगे तुम?
बताते चलें कि 'डबल एक्सेल' फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी दोनों ने ही कई किलो वजन बढ़ाया है। फिल्म में जहीर इकबाल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सतराम रमानी के निर्देशन में हुआ है। फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications