शत्रुघ्न सिन्हा ने रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीती आसनसोल सीट, बेटी सोनाक्षी का आया रिएक्शन
मुंबई, अप्रैल 16। पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। दोनों ही सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत कर ली है, जबकि बंगाल की ही बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी के बाबुल सुप्रियो जीत गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अपनी सीट पर करीब 3 लाख वोटों के अंतर से जीते हैं। शत्रुघ्न की जीत पर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन आया है।

शत्रुघ्न की जीत को सोनाक्षी ने किया सेलिब्रेट
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पापा की चुनावी जीत की खुशी सेलिब्रेट की है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता की जीत की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। पहले सोनाक्षी ने उस खबर को शेयर किया, जब उनके पिता 84 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। इसके बाद जब वो चुनाव जीत गए तो सोनाक्षी ने 'याय' का स्टिकर जोड़ा है।
Recommended Video

सोनाक्षी के भाई ने लिखी इमोशनल पोस्ट
आपको बता दें कि सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने भी अपने पिता की जीत को सेलिब्रेट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए आसनसोल की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मेरे पिता ने आसनसोल लोकसभा सीट जीती है, एक ऐसी सीट जिसे कोई भी नेता भाजपा से छीन नहीं पाया था। काश मैं अपने पिता के पक्ष में होता क्योंकि वह एक ऐसे जीवन में एक नए रास्ते पर चल रहे हैं जो अविश्वसनीय के अलावा कुछ भी नहीं है। मेरे पिता मेरी प्रेरणा थे, हैं और रहेंगे। मैं आसनसोल के लोगों का आभार प्रकट करता हूं।" सोनाक्षी ने भी लव की पोस्ट को भी शेयर किया है।

बाबुल सुप्रियो की वजह से खाली हुई थी आसनसोल सीट
आपको बता दें कि आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोटों के अंतर से हराया है। आसनसोल सीट उस वक्त खाली हुई थी, जब बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बाबुल सुप्रियो बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए थे। इसके बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर उपचुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस छोड़ टीएमसी में आ गए थे और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बना दिया।
ये भी पढ़ें: Bypoll Results: आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा ने दर्ज की बड़ी जीत, करीब 3 लाख वोटों से जीते












Click it and Unblock the Notifications