जहीर इकबाल ने माता रानी के आगे झुकाया सिर, होने वाली दुल्हनिया संग पूजा करते दिखे, सामने आया Video
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच इस खूबसूरत जोड़ी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादी से पहले माता रानी का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। क्लिप में दोनों को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि सोनाक्षी और जहीर ने हाथों में पूजा का थाल पकड़ा हुआ है। वहीं जहीर माता रानी के आगे हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी भी हाथ जोड़े खड़ी हैं। इसके बाद दोनों माता रानी के आगे सिर झुकाते हैं। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज हमेशा के लिए एक दूसरे के होने वाले हैं। कपल की शादी आज यानी 23 जून को है। ऐसे में सभी लोग सोनाक्षी को दुल्हन बना देखने के लिए बेहद ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की अनाउंसमेंट से लेकर अभी तक एक्ट्रेस को धर्म को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।
हालांकि उन्हें इस बात से दूर दूर तक कोई फर्क नहीं पड़ता। सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ बेहद खुश हैं और रिश्ता ऑफिशियल करने से पहले भी उनके साथ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले खबरें ये भी उड़ रही थीं कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हालांकि ये सब सिर्फ खबरें ही थें।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी की शादी से ठीक पहले फालतू चीजें बोलने वालों को खामोश कर दिया। अब पूरा परिवार शादी के लिए इकट्ठा हुआ है। इस शादी में अक्षय कुमार, अदिति राव हैदरी, सलमान खान से लेकर कई सारे सितारों को इनविटेशन मिला हुआ है। अब फैंस को इंतजार है तो बस सोनाक्षी सिन्हा को दुल्हन बने देखने का।












Click it and Unblock the Notifications