'हम देख लेंगे उसको' सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर को हनी सिंह ने क्यों दी धमकी? वायरल हुआ VIDEO
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल के परिवार वालों के अलावा उनके करीबी दोस्त और तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। कपल की वेडिंग की तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
वहीं मशहूर रैपर हनी सिंह भी अपनी खास दोस्त सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल हुए थे। हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस के पति जहीर इकबाल को वॉर्निंग भी दी। जिसा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर हनी सिंह ने ऐसा क्यों कहा।

बता दें कि, जब हनी सिंह सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी अटेंड करके निकल रहे थे तो उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और साथ ही बताया कि वह अपनी दोस्त की शादी से बेहद खुश हैं। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या आपने दारू पी है? तो रैपर ने जवाब में कहा कि उन्होंने डेढ़ साल बाद पी है।
इसके बाद हनी सिंह ने कहा कि, "सच बताऊं, आज मैं इतना ज्यादा खुश था कि मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी है। लेकिन आज मैंने बहुत ज्यादा शराब पी है। अगर मेरी मम्मी यह वीडियो देखेंगी तो पक्का वह मुझे गालियां देंगी, लेकिन मैंने बहुत दारू पी है आज। मैं बहुत खुश हूं, मेरी बेस्टफ्रेंड की शादी थी। उसे बहुत अच्छा इंसान मिला है। जहीर एक प्यारा लड़का है, मैं उससे तीन साल पहले मिला था। मुझे उम्मीद है कि वो सोनाक्षी सिन्हा खुश रखेगा, नहीं तो हम देख लेंगे उसको।"
बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। अब सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली है। हालांकि धर्म अलग होने की वजह से कपल को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications