जहीर इकबाल से उम्र में इतनी बड़ी हैं सोनाक्षी सिन्हा, कपल के बीच है इतना ज्यादा एज गैप

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुंबई में शादी होगी। जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके अलावा हीरामंडी की पूरी स्टारकास्ट को भी शादी के लिए निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि किन रीति-रिवाजों से शादी होगी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस बीच लोग सवाल कर रहे हैं कि सोनाक्षी और उनके होने वाले पति जहीर के बीच कितना उम्र का फासला है।

Sonakshi Sinha

बता दें कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल हैं जो उम्र और धर्म की दीवार को तोड़कर एक दूसरे के साथ शादी करते हैं। अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल होने वाली हैं। अगर सोनाक्षी की उम्र की बात करें तो वह 37 साल की हैं। वहीं जहीर इकबाल एक्ट्रेस से दो साल छोटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 35 साल की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। हालांकि दोनों अक्सर पार्टी और वेकेशन पर साथ नजर आते हैं। वहीं पिछले साल 2023 में ही खुद सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ पोस्ट शेयर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी।

भले ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी की खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन शादी कब और कहां होगी इसकी सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है। आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमें कुछ खास लोग शामिल होंगे। फिलहाल सोशल मीडिया लोग कपल को एडवांस में शादी की बधाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+