सोनाक्षी की शादी होते ही शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा खुलासा, खोली अपने अफेयर की पोल, हेमा मालिनी से जुड़ी है बात

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गत 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। आपको बता दें कि सोनाक्षी पिछले 7 साल से जहीर को डट कर रही थीं। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले एक साल से दोनों लिव इन में भी रह रहे थे।

शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर्स
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी होते ही लोग एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर्स के बारे में भी गूगल में सर्च करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के साथ लव मैरिज की है। हालांकि पूनम से पहले उनका नाम कई मशहूर हीरोइनों के साथ जुड़ चुका था।

Hema Malini

हेमा मालिनी को पसंद करते थे शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस रीना रॉय के अफेयर के तो पूरी इंडस्ट्री में जमकर चर्चे होते थे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार खुद बताया था कि उन्हें हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी खूब पसंद थीं। हालांकि उनके साथ एक्टर का अफेयर नहीं चल सका था।

हेमा मालिनी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा खुलासा
सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो दस का दम में शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी को लेकर खुलकर बात की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि हेमा मालिनी से उनकी पहली मुलाकात इसी स्टूडियो में हुई थई जहां ये शो शूट हो रहा था।

'मैंने हेमा मालिनी को देखा मैं तो वहीं धराशायी हो गया'
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि वह इस स्टूडियो में 'तुम हसीन मैं जवां' फिल्म की शूटिंग देखने आए थे। इस फिल्म में हेमा मालिनी नजर आई थीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था- जैसे ही मैंने हेमा मालिनी को देखा मैं तो वहीं धराशायी हो गया था। वहीं शो में हेमा मालिनी ने भी शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ की थी और कहा था- ये बहुत ही अच्छे हैं। इनके साथ काम करने में मजा आता है। ये हंसाते रहते हैं।

हेमा मालिनी ने कहा- शत्रुघ्न सिन्हा बहुत हंसाते हैं
हेमा मालिनी ने आगे कहा था- शत्रुघ्न सिन्हा शूटिंग कम करते थे और लोगों के साथ बात ज्यादा करते थे। वह सेट पर सभी लोगों को हंसाते रहते थे। उनके साथ काम करने में मजा आता था। वह मजाक-मस्ती करने वाली इंसान हैं।

'मेरी पत्नी पूनम सिन्हा को मुझसे शिकायत है'
वहीं इस शो में ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था- मेरी पत्नी पूनम सिन्हा को मुझसे शिकायत है कि मैं उन्हें रुलाता रहता हूं लेकिन मैं सेट पर हेमा मालिनी को हंसाता रहता हूं। वो मुझसे खुश रहती हैं। हेमा जी को मुझसे कोई शिकायत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+