सोहेल से पहले अरबाज की भी टूटी थी 19 साल बाद शादी, पिता सलीम ने किए हैं दो विवाह
मुंबई, 13 मई। बॉलीवुड और खान बंधुओं को पसंद करने वालों को आज तगड़ा झटका तब लगा जब सोहेल खान और सीमा खान के तलाक की खबर सामने आई। दरसल बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी कि सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने आज मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है, दोनों को शुक्रवार को कोर्ट के बाहर देखा गया है। हालांकि दोनों ने इस बारे में मीडिया से कुछ कहा नहीं है लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों अब 24 साल पुरानी शादी को खत्म करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि सोहेल और सीमा को शादी से दो बेटे योहान और निर्वाण है।

साल 2017 में टूटी थी अरबाज-मलाइका की शादी
जब से ये खबर सामने आई है तब से ही लोगों के बीच में खलबली मच गई है। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर खान फैमिली ये क्या हो रहा है?
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का हुआ था तलाक
साल 2017 में भी ये परिवार तलाक कां दंश झेल चुका है। दरअसल उस साल सोहेल के बड़े भाई अरबाज खान और अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा का तलाक हुआ था। ये रिश्ता भी शादी के 19 साल बाद टूटा था। उस वक्त भी लोग हैरान रह गए थे और समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर ये क्यों हुआ?
Recommended Video

मलाइका और अरबाज को शादी से एक बेटा
इस तलाक की वजह मलाइका और एक्टर अर्जुन कपूर की दोस्ती को बताया गया था। हालांकि तलाक के बारे में अरबाज और मलाइका दोनों में से किसी ने भी कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा लेकिन इस तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन का रिश्ता खुलकर सामने आ गया तो वहीं अरबाज खान भी मॉडल-एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ पब्लिकली देखे जाने लगे।
दोनों को अपने-अपने नए पार्टनर मिल गए थे?
सभी को यही लगा कि दोनों को अपने-अपने नए पार्टनर मिल गए थे और इसी वजह से दोनों की शादी टूट गई, हालांकि अरबाज-मलाइका को शादी से एक बेटा भी है। जिसकी वजह से कई मौकों पर मलाइका-अरबाज को साथ-साथ भी देखा जाता है, दोनों में आज भी एक दोस्ती देखी जाती है।

पिता सलीम खान ने की है दो शादी
तो वहीं अगर अरबाज और सोहेल के पिता सलीम खान की बात करें तो उन्होंने तो बिना तलाक दिए ही दो शादियां की हैं और उनकी दोनों पत्नियां एक साथ रहती हैं। लेखक सलीम खान ने साल 1964 में हिंदू महिला सुशीला चरक से शादी की थी, जो कि अब सलमा खान के नाम से जानी जाती हैं। इस शादी से दोनों को तीन बेटे सलमान खान, अरबाज खान, सोहैल खान और एक बेटी अलवीरा है।

सलीम और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया
लेकिन साल 1981 में सलीम खान ने मशहूर अभिनेत्री और डांसर हेलन से दूसरी शादी कर ली,वो भी बिना तलाक के। हेलन की अपनी कोई संतान नहीं है लेकिन सलीम और हेलन ने अर्पिता बेटी को गोद लिया था।

खान परिवार में सब कुछ वाकई ठीक नहीं?
सलमान खान को छोड़कर सलीम खान के सारे बच्चों की शादी हो चुकी है लेकिन जिस तरह से पहले अरबाज की और अब सोहेल की खबर सामने आई है, उससे यही साफ है कि बॉलीवुड को एक से एक अच्छी फिल्में देने वाले खान परिवार में सब कुछ वाकई ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications