'एक फ्रेम में तीन जनरेशन' सोहा अली खान ने मां-बेटी के साथ शेयर की तस्वीर, तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
सोहा अली खान लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां और बेटी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसपर
मुंबई, 16 जुलाई: सोहा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खास फैन फॉलोइंग है और वे फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दिल मांगे मोर' से की थी। इसके बाद फिल्म 'रंग दे बसंती' में उनकी एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था। सोहा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां और बेटी के साथ प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। यूजर्स को ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वे इस तस्वीर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

फैमिली के साथ समय बिता रहीं सोहा
बताते चलें कि सोहा अली खान लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही हैं। उनकी प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम इनाया है। इनाया की तस्वीर भी सोहा सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीर
सोहा ने फैमिली की प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ उनकी मां और नन्ही इनाया नजर आ रही है। क्यूट फैमिली की इस तस्वीर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।

तस्वीर को दिया ये कैप्शन
इस खास तस्वीर को कैप्शन देते हुए सोहा ने लिखा- लिटिल वुमन। इस तस्वीर में सोहा अली खान की मां शर्मिला टैगोर को पिंक कलर की शर्ट में देखा जा सकता है। वहीं सोहा पर्पल रंग की कुर्ती में नजर आ रही हैं। वहीं इनाया ने पिंक कलर का बेबी फ्रॉक पहना हुआ है।

सबा से लेकर श्वेता बच्चन ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए सबा पटौदी ने लिखा, खास पल। वहीं श्वेता बच्चन ने भी तस्वीर पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- प्राइसलेस। इसके अलावा नेटिजन्स भी सोहा की इस तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा तीन पीढ़ियां। तो वहीं दूसरे ने लिखा- महान मूल्यों वाली महिलाएं।
पापा के साथ मस्ती करती दिखीं इनाया
बताते चलें कि सोहा अली खान फैंस के साथ फैमिली की तस्वीरें अकसर शेयर करती रहती हैं।। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें इनाया अपने पिता कुणाल खेमू के साथ इंडोर बाइक राइड करतीत हुई दिखीं। वीडियो में इनाया रेस जीतने के लिए टोक्यो ड्रिफ्ट करती दिखीं।

सोहा ने की हैं ये शानदार फिल्में
बताते चलें कि सोहा अली खान भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन एक्ट्रेस ने बीते समय में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज किया है। सोहा ने 'तुम मिले',ढूंढते रह जाओगे, खोया खोया चांद, साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications