मैं कंकाल बन गई थी... शादी के सालों बाद एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बयां किया 4 महीने के बच्चे को खोने का दर्द

अभिनेत्री स्नेहल राय ने पहली बार अपनी 10 साल की शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने 4 महीने के बच्चे को खोया।

Snehal Rai

Snehal Rai shocking revelation: इश्क का रंग सफेद अभिनेत्री स्नेहल राय ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। हाल में हुए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी 10 साल की शादी को लेकर जो बातें कही हैं, उसे सुनने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे।

बेटे को खोने का दर्द झेला
हर किसी की निजी जिंदगी में कई तरह के उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कई बार ये उतार चढ़ाव ऐसे होते हैं, जो मानसिक रूप से इंसान को तोड़ देते हैं। लेकिन इन सबसे ऊपर उठकर जीने का नाम ही जिंदगी है। बात करें, टीवी एक्ट्रेस स्नेहल राय की तो अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि वो अपने चार महीने के बेटे को खोने का दर्द झेल चुकी हैं।

एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि शादी के तुरंत बाद वे एक बच्चे की मां बनी थीं, लेकिन बीमारी के कारण उसे खो दिया। अभिनेत्री ने बताया शादी के बाद मेरा एक बेटा हुआ, लेकिन 4 महीने का होने पर हमने उसे खो दिया। इसकी वजह एक बीमारी थी। बच्चे का नाम रुद्र था। अब जिंदगी में इतनी बड़ी घटना घटने के बाद अभिनेत्री ने कहा कि मैं एक NGO रुद्रकल्प क्रिएशंस खोलने जा रही हूं। मेरी जिंदगी के प्रति नजरिया ही बदल गया है।

पिता ने पार की थी सारी हदें
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बचपन में हिंसा का शिकार होना पड़ा। मेरे पिता ने बुरे होने की सारी हदें पार कर दीं। पैसे की तंगी का भी मैं शिकार हुई। उस वक्त रोटी, कपड़ा और मकान काफी लग्जरी था। मैं सबको कहना चाहती हूं कि अगर आपको ये सब अपने मां-बाप से मिले, तो इसे हल्के में ना लें। मुझे अच्छी तरह याद है कि कॉलेज में दाखिला लेने के लिए मुझे कितनी परेशानियां झेलनी पड़ीं।

'मैं बस चार घंटे सोती थी'
मेरी मां और मैं नहीं चाहते थे कि जो हमने झेला, वो भाई बहन भी झेलें। मैंने दिन रात रिसेप्शनिस्ट की जॉब करके कॉल सेंटर में भी नौकरी की है। मैं तब सिर्फ 4 घंटे सोती थी। इंजीनियर बनना चाहती थी लेकिन परिस्थितियों ने साथ नहीं दिया। इसके बाद किसी ने मुझे कहा कि मैं एंकर बन सकती हूं।

स्ट्रगल से भरी रही जिंदगी
कोई मेरे पास आया और कहा कि नवरात्रि में 9 दिन का एक इवेंट है, मुझे उसके लिए 5000 रुपये मिलेंगे। मैं तब महीने में 15 हजार कमाती थी, तो 9 दिन के 5000 भी बुरे नहीं थे। तब उस शख्स ने कहा कि एक दिन के 5000 रुपये मिलेंगे। तो रकम हुई 45000। मैं शॉक हो गई। मुझे याद है उस पैसे से मैंने मां के लिए फोन खरीदा। तब मुझे अहसास हुआ कि अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो आप पैसा कमा सकते हैं। मैंने हजारों शो किए। मैंने आमिर खान के साथ भी काम किया।

4 महीने का बेटा खोया
इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि शादी के बाद मेरा एक बेटा हुआ। जब वो 4 महीने का था, तो हमने उसे खो दिया। उसका नाम रुद्र था। अब मैं एक एनजीओ खोलने की प्रक्रिया में हूं। मैंने अपना बच्चा खोया लेकिन कई ऐसे बच्चे हैं, जिनके पास मां नहीं है। ऐसे में मैं उन सभी बच्चों की मां बनना चाहती हूं। मैं ऐसी महिलाओं की मदद करना चाहती हूं, जो हिंसा का शिकार हुई हैं। मैं 1000-2000 बच्चों की मां बनना चाहती हूं। बायोलॉजिकली तो ये संभव नहीं है। लेकिन मैं इन बच्चों को एक भविष्य देना चाहती हूं। रुद्र मुझे मां बनाकर चला गया।

कंकाल बन गई थी और...
एक्ट्रेस बताती हैं कि जब मेरे साथ ये हुआ तो मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मैं वॉशरूम जाती और बस अपने रूम में बैठती। मेरी जिंदगी खत्म हो गई थी। मेरे दुखों का अंत नहीं था। एक बच्चे के खोना सौ मौतों के बराबर है। मैं 40 किलो की हो गई थी। कंकाल बन गई थी। एक बार जब मैं अनाथालय गई तो एक बच्चे ने मुझे आई कहकर बुलाया। इसके बाद मुझे लाइफ में वापस किक मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+