अंकिता लोखंडे-विकी जैन नहीं, ये है सबसे महंगी 'स्मार्ट जोड़ी', जानिए एक एपिसोड की फीस
मुंबई, 26 फरवरी। स्मार्ट जोड़ी का बेसब्री से राह देख रहे टीवी के दर्शकों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं। आज शनिवार की रात स्टार प्लस पर स्मार्ट जोड़ी का पहला एपिसोड प्रसारित होगा। जोड़ियों पर आधारित इस शो शुरू होने से पहले ही काफी फेमस हो चुका है और दर्शक इसका इंतजार कर रहे हैं। इस शो में इनाम जीतने के लिए टीवी की स्टार जोड़ियां एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगी।

स्टार जोड़ियां देंगी एक दूसरे को टक्कर
यह शो कन्नड़ में प्रसारित हो चुके शो इश्मार्ट जोड़ी की तर्ज पर बनाया गया है। इस शो में एक से बढ़कर एक मशहूर जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं जिसमें नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे-विकी जैन, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, भाग्यश्री-हिमालय दसानी जैसे बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो में सबसे महंगी जोड़ी कौन है जो शो के निर्माताओं से सबसे मोटी रकम वसूल रहा है। यहां ध्यान रहे कि हम हर एपिसोड में मिलने वाली फीस की बात कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे-विकी जैन नहीं हैं सबसे महंगे
वैसे आप सोच रहे होंगे कि शायद सबसे चर्चित जोड़ी रही अंकिता लोखंडे और विकी जैन ही होंगे जो सबसे ज्यादा चार्ज कर रहे हैं। अगर वाकई ऐसा है तो जरा सोचना बंद कर दीजिए क्योंकि ये जोड़ी सबसे महंगी स्मार्ट जोड़ी कतई नहीं है। अंकिता लोखंड-विकी जैन की जोड़ी बड़ा नाम तो है और फैन फालोइंग भी तगड़ी है लेकिन स्मार्ट जोड़ी की तगड़ी फीस तो कोई और ही वसूल रहा है।

भाग्यश्री की जोड़ी है सबसे महंगी जोड़ी
चलिए आपको ज्यादा सस्पेंस में न रखते हुए हम सबसे स्मार्ट जोड़ी की सबसे महंगी जोड़ी के बारे में बता देते हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक स्मार्ट जोड़ी शो में सबसे ज्यादा चार्ज भाग्यश्री और हिमालय दसानी की जोड़ी ले रही है। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि यह जोड़ी हर एपिसोड की 10 लाख रुपये फीस ले रही है। भाग्यश्री बॉलीवुड चेहरा हैं और आज भी बहुत पॉपुलर हैं। असल में स्मार्ट जोड़ी की पूरी टीम उनके पति हिमालय दसानी की मनोरंजन स्किल देखकर हैरान है। पूरी यूनिट उन्हें खूब पसंद कर रही है।

ये हैं दूसरी सबसे महंगी जोड़ी
हमें पता है कि सबसे महंगी जोड़ी के बारे में जानने के बाद अब भी आपके मन में ये इच्छा होगी कि आखिर सबसे ज्यादा फीस के मामले में दूसरे नंबर पर कौन सी जोड़ी है। तो जी हां, मोटी रकम के मामले में दूसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे और विकी जैन की चर्चित जोड़ी ही है। ये जोड़ी प्रत्येक एपिसोड के लिए 7 लाख रुपये चार्ज कर रही है। उनके पति विकी जैन शो से टीवी डेब्यू कर रहे हैं। शो की दूसरी जोड़ियों में नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, मोनालिसा-विक्रांत सिंह और अन्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications