Sky Force: अक्षय कुमार और वीर पहारिया की 'स्काई फोर्स' ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, कमाए इतने पैसे
Sky Force Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स गत 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म 'स्काई फोर्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'स्काई फोर्स' गणतंत्र दिवस से ठीक पहले शुक्रवार को रिलीज हुई है। देशभक्ति से भरी इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहारिया के अलावा सारा अली खान, निम्रत कौर और शरद केलकर भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म ने ए़डवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
इस फिल्म की कहानी साल 1965 के भारत-पाक युद्ध से जुड़ी हुई है। सच्ची कहानी पर आधारित ये फिल्म स्कवार्डन लीडर टी विजय (वीर पहारिया) के सर्वोच्च बलिदान की कहानी है। आपको बता दें कि फिल्म ने ए़डवांस बुकिंग की मदद से पहले दिन अच्छी कमाई कर ली है।
ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपए का कारोबार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि इस कलेक्शन में शनिवार और रविवार को अच्छी उछाल दिखाई देगी। मेकर्स को फिल्म से काफ उम्मीदे हैं और मूवी इस पर खरी उतर रही है।
वीर पहारिया का बॉलीवुड में डेब्यू
फिल्म 'स्काई फोर्स' 160 करोड़ रुपये में बनाई गई है जिसमें सबसे अधिक खर्च मूवी के वीएफएक्स पर किया गया है। इस फिल्म से वीर पहारिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है और उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ काफ अच्छी लग रही है। वहीं रियल लाइफ में भी सारा अली खान और वीर पहारिया के अफेयर के जमकर चर्चे हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications